Breaking News

कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना के विस क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाएं बेहाल, मेडिकल कॉलेज में न बेड और न ही स्ट्रेचर मिल रहा मरीजों को

शाहजहांपुर कैबिनेट मंत्री के जनपद में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की हालत खस्ता है। गंभीर महिला मरीज को स्ट्रेचर तक नहीं मिल रहा है। मेडिकल स्टाफ और गार्ड के सामने तीमारदार मरीज को गोद में लेकर भटक रहे हैं। यूपी के शाहजहांपुर में एक ऐसा ही मामला सामने आया। जहां तीमारदार मरीज को इधर से उधर लाने ले जाने से जब थक गए तो उसको अस्पताल के बाहर जमीन पर ही लिटा दिया। गार्ड और मेडिकल स्टाफ उसको हटाने का फरमान सुनाते रहे। लेकिन किसी ने मरीज को स्ट्रेचर तक उपलब्ध नहीं करवाया। वहीं, सीएमएस कार्रवाई की बात कर रहे हैं। कैबिनेट मंत्री सुरेश कुमार खन्ना है विधायक कैबिनेट मंत्री सुरेश कुमार खन्ना शाहजहांपुर नगर विधानसभा से विधायक हैं। इसी क्षेत्र में मेडिकल कॉलेज बना है। जहां बीते गुरुवार को गंभीर हालत में महिला मरीज को तीमारदार गोद में लेकर पहुंचे। ट्रॉमा सेंटर में मरीज का इलाज हुआ और उसके बाद मरीज को बेड नहीं मिला। मेडिकल स्टाफ ने मरीज को बाहर ले जाने का फरमान सुना दिया। यही नहीं मरीज को स्ट्रेचर तक उपलब्ध नहीं कराया गया। तीमारदार महिला मरीज को गोद में लेकर आपातकालीन विभाग से बाहर आई। एक अन्य कर्मचारी को बेड तक नहीं मिला मरीज को गोद में लिए-लिए जब तीमारदार थक गए तो उन्होंने अस्पताल के बाहर जमीन पर मरीज को लिटा दिया। वहीं, एक फैक्ट्री में काम करने वाले कर्मचारी की तबीयत बिगड़ने के बाद मेडिकल कॉलेज के आपातकालीन विभाग में लाया गया। लेकिन मरीज को बेड तक नहीं मिल पाया। मरीज जमीन पर तड़पता रहा। मेडिकल स्टाफ इधर से उधर गुजरते रहे। लेकिन जिम्मेदार मेडिकल स्टाफ मरीज को स्ट्रेचर या बेड तक नहीं उपलब्ध करा पाया। वहीं, सीएमएस एसके सिंहा का कहना है कि सख्त आदेश के बावजूद मरीज को स्ट्रेचर नहीं दिया गया है। मामला संज्ञान में आया है। जवाब तलब करके कार्रवाई की जाएगी।


from UP News: यूपी न्यूज, UP News in Hindi, UP Samachar, Uttar Pradesh News, यूपी समाचार, उत्तर प्रदेश समाचार https://ift.tt/3qixdqK
via IFTTT

No comments