क्राइम ब्रांच अफसर बनकर ठगों ने लिया ATM, फिर लगा डाला 1 लाख का चूना
नोएडा दिल्ली से सटे नोएडा में पुलिस अफसर बताकर एटीएम ठगी का मामला सामने आया है। महामाया फ्लाईओवर पर होंडा सिटी कार सवार बदमाशों ने खुद को क्राइम ब्रांच का अफसर बताकर सर्विस इंजिनियर को लिफ्ट दी। इसके बाद उन्हें चेकिंग का डर बताकर एटीएम कार्ड मांगा। इसके बाद एक लाख रुपये निकाल लिए गए। यही नहीं इस दौरान मोबाइल से सिम भी निकाल लिया गया। पीड़ित ने थाना सेक्टर-39 पुलिस से शिकायत की है। पुलिस ने ठगी का केस दर्ज कर लिया है और मामले की जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक, कैलाश कांत बदरपुर दिल्ली में रहते हैं। वह एक कंपनी में सर्विस इंजीनियर हैं। बीते दिनों वह बदरपुर जाने के लिए महामाया फ्लाईओवर के पास थे। तभी एक सफेद रंग की होंडा सिटी कार आई और वहां पहले से खड़े दो युवकों से बल्लभगढ़ जाने का रास्ता पूछा। ड्राइवर ने कहा कि जिसे बल्लभगढ़ जाना है वह उनकी कार में बैठ सकता है। इस दौरान वह दोनों युवक और कैलाश कार में बैठ गए। कुछ मीटर दूर चलते ही कार चालक ने बताया कि वह क्राइम ब्रांच का अफसर हैं। कार में एक फोन आया और उसने कहा कि छह लोगों के ग्रुप में से दो को पकड़ लिया है। कार चालक ने कहा कि दोनों से मारपीट करो और पूछताछ करो। तब तक मैं भी आ रहा हूं। लिफाफे में एटीएम और पैसे रखवाए कुछ दूरी चलने पर कार चालक ने उन्हें कहा कि अपने पैसे और एटीएम लिफाफे में रख दो। तीनों सवारियों ने अपने पैसे और एटीएम कार्ड दे दिए। कैलाश के चार हजार रुपये और एटीएम लिफाफों में रखकर थोड़ी देर बाद वापस लौटा दिए, जो उन्होंने अपने बैग में रख लिए। फोन मांगा तो कैलाश ने वह भी दे दिया और कार्ड का पिन भी बता दिया। थोड़ी देर बाद फोन लौटाकर आरोपी ने कैलाश को सेक्टर 98 पुलिस चौकी के पास उतारा और कहा कि थोड़ी देर में आ रहे हैं। कार्ड से निकाल लिए 1 लाख काफी देर बाद कार सवार नहीं पहुंचे तो देखा कि फोन के दोनों सिम गायब थे। बैग में कैश और एटीएम कार्ड भी नहीं था। उन्होंने एक स्कूटी सवार महिला से मदद ली और अपना कार्ड ब्लॉक कराया। कार्ड से सेक्टर 110 और सेक्टर 104 के एटीएम से 10 बार में एक लाख रुपये निकाल लिए गए। उन्होंने डायल 112 से शिकायत की। सेक्टर-39 थाने के एसएचओ आजाद सिंह तोमर का इस मामले पर कहना है, 'कार में लिफ्ट देकर ठगी की घटना हुई है। कार सवारों ने 1 लाख रुपये भी निकाले हैं। बदमाशों की तलाश की जा रही है।'
from UP News: यूपी न्यूज, UP News in Hindi, UP Samachar, Uttar Pradesh News, यूपी समाचार, उत्तर प्रदेश समाचार https://ift.tt/2O5JjGw
via IFTTT
No comments