Breaking News

मुठभेड़ से पहले काटी गई थी बिकरु गांव की बिजली, बीट कांस्टेबल पर शक: बिजली कर्मचारी ने कहा- चौबेपुर पॉवर स्टेशन से आया था फोन

उत्तर प्रदेश के कानपुर के बिकरु गांव में गुरुवार रात को हुई मुठभेड़ में आठ पुलिसवाले शहीद हो गए थे। पुलिस की जांच में इस बात का खुलासा हुआ है कि मुठभेड़ से पहले चौबेपुर स्थितशिवली सब स्टेशन पर फोन करके गांव की बिजली कटवाई गईथी। इसकी पुष्टि एक बिजली कर्मचारी ने की है। कर्मचारी का कहना है कि चौबेपुर पॉवर स्टेशनसे फोन आया था कि बिकरु गांव के पास बिजली की लाइन खराब हो गई है। इसके बाद बिजली काट दी गई थी।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक- चौबेपुर थाने में तैनात सिपाही ने शिवली सबस्टेशन पर फोनकर बिकरुगांव की बिजली कटवाई थी। ये सिपाही बिकरुगांव का बीट कॉस्टेबल भी है। बीट सिपाही गांव की एक-एक गली और रास्ते से वाकिफ था। गुरुवार को हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे के घर पर दबिश देने गए पुलिस कर्मियों को इस बात का अंदाजा नहीं था कि वो इतने बड़ी साजिश का शिकार हो जाएगें। सीओ रसूलाबाद ने सबस्टेशन के एसएसओ, लाइन मैन और जेई से पूछताछ की तो चौकाने वाला खुलासा हुआ। चौबेपुर थाने से किसी सिपाही ने फोनकर गांव की बिजली की सप्लाई बंद कराई थी।

एसटीएफ और पुलिस टीम की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, चौंकाने वाले खुलासे हो रहे है। एसटीएफ ने जब इस बात की जानकारी जुटाई कि जब पुलिस टीम बिकरू गांव दबिश देने के लिए पहुंची थी तो उस वक्त गांव में बिजली आ रही थी या नहीं आ रही थी। पूछताछ में पता चला कि दबिश के दौरान गांव में बिजली नहीं आ रही थी। पूरे गांव में अंधेरा छाया था। सिर्फ एक सोलर लाइट विकास दुबे के घर के बाहर जल रही थी। जिसकी वजह से पुलिसकर्मियों को छतों पर छिपे बदमाशों का मूवमेंट नहीं दिख रहा था।

शक के घेरे में थी चौबुपुर पुलिस
हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे को इस बात की जानकारी थी कि पुलिस की टीमें दबिश देने के लिए आ रही है। विकास ने अपने साथियों के साथ मिलकर पुलिस से मुकाबला करने की पूरी योजना तैयार कर ली थी। विकास दुबे को पुलिस के हर मूवमेंट की जानकारी मिल रही थी। उस तक यह सूचना कौन पहुंचा रहा था इसकी जांच चल रही है। चौबेपुर पुलिस शुरू से ही शक के घेरे में थी। सूत्रों के मुताबिक दबिश के दौरान चौबेपुर एसओ और सिपाही सबसे पीछे थे।

बिजली विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों से पूछताछ
शनिवार को पुलिस अधिकारियों ने रसूलाबाद सबस्टेशन के एसएसओ और लाइन मैन से पूछताछ की तो जानकारी मिली कि चौबेपुर थाने से किसी सिपाही का सप्लाई बंद कराने के लिए फोन आया था। बिजली कर्मचारियों ने पुलिस को उस सिपाही का नंबर भी उपलब्ध कराया। पुलिस अधिकारियों ने जब नंबर की जांच की तो पता चला कि वो नंबर थाने के एक सिपाही का था। एसटीएफ अब उस सिपाही से पूछताछ कर रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
यह तस्वीर कानपुर में चौबेपुर थाना क्षेत्र में आने वाले शिवली पाॅवर सब स्टेशन छत्रपाल सिंह की है। इनका कहना है कि घटना के दिन थाने से बिजली काटने के लिए फोन आया था।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3dZMqa2

No comments