8 पुलिसवालों के हत्यारे विकास दुबे को सैल्यूट करने वाला कोचिंग सेंटर संचालक गिरफ्तार, महिला के खिलाफ भी एफआईआर
उत्तर प्रदेश में कानपुर के बिकरु गांव मेंआठ पुलिसकर्मियों की हत्या करने वाले हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे के खिलाफ लोगों में आक्रोश है। पुलिस भी उसकी तलाश कर रही है। लेकिन कुछ लोग उसके समर्थन में उतर आए हैं। काकादेव कोचिंड मंडी के एक शिक्षक व महिला ने विकास दुबे को शेर बताते हुए उसके समर्थन में फेसबुक पर पोस्ट साझा की है। इसका संज्ञान लेते हुए पुलिस ने दोनों पर केस दर्ज कर लिया है। कोचिंग संचालक को गिरफ्तार भी कर लिया गया है।
विकास दुबे को बताया शेर जैसा
दरअसल, किलकिल सचान की काकादेव कोचिंग मंडी में कोचिंग है। कोचिंग संचालक केशवपुम स्थित नागेश्वर अर्पामेंट में परिवार के साथ रहता है। काकादेव इंस्पेक्टर कौशल किशोर के मुताबिक एक मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि फेसबुक पर एक कोचिंग संचालक ने आपत्तिजनक पोस्ट किया है। एक जाति विशेष का भी जिक्र किया गया था। कोचिंग संचालक को उसके घर से गिरफ्तार किया गया है। किलकिल सचान ने हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे की तारीफ करते हुए फेसबुक पर एक पोस्ट किया था। जिसमें लिखा था कि ‘ ब्राह्मण हो तो विकास दुबे जैसा शेर, जनता को नहीं बल्कि पुलिस को मारा है, सल्यूट यू विकास दुबे ’। इस पोस्ट को काकादेव पुलिस ने गंभीरता से लेते हुएमुकदमा दर्ज किया है।
महिला पर भी एफआईआर दर्ज
रीता पांडेय नाम की महिला पर फजलगंज पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। रीता पांडेय ने फेसबुक पर हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे का अभिनंदन करते हुए शेर जैसा बताया था और सरकार विरोधी कमेंट्स किए थे। फजलगंज थानाप्रभारी अमित तोमर के मुताबिक महिला पर आईटी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। महिला की गिरफ्तारी की जाएगी। इसके सोशल प्लेटफार्म पर नजर रखी जा रही है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2ZBIDu9
No comments