क्वारैंनटाइन सेंटर में भर्ती डेढ़ साल का बच्चा दो घंटे रहा बेहोश, मां रोती रही और पुलिसकर्मी फटकार लगाता रहा; वीडियो वायरल होने पर जागा प्रशासन
उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले में क्वारैंनटाइन सेंटर में भर्ती कोरोना पॉजिटिव मरीजों के इलाज में काफी लापरवाही सामने आई है। शनिवार रात इसका खुलासा तब हुआ जब क्वारैंटाइन सेंटर गोपाल सरस्वती इंटर कालेज में एक डेढ़ साल का बच्चा दो घंटे तक बेहोश पड़ा रहा। डाक्टरों के अभाव में दो घंटे तक उसे इलाज नहीं मिल सका। मां रोती रही और ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मी फटकार लगाता रहा। अंत में सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद बच्चे को अस्पतालमें शिफ्ट कराया गया।
जानकारी के अनुसार जिला प्रशासन द्वारा गोपाल सरस्वती इंटर कालेज में बनाए गए क्वारैंनटाइन सेंटर में अव्यवस्थाओं का बोल बाला है। शनिवार रात इसकी पोल तब खुली जब गुरुबक्शगंज थाना क्षेत्र के कोरिहर गांव निवासी विमला अपने डेढ़ साल के बेटे रिषभको लेकर फूट-फूट कर रोने लगी।
मां विमला ने बताया कि उसके बेटे को एक जुलाई को क्वारैंटाइन सेंटर में शिफ्ट किया गया था। शनिवार को एकाएक उसे तेज बुखार हो गया, डाक्टर थे नहीं। अन्य एक व्यक्ति ने दवा दी लेकिन तब बच्चे की हालत बिगड़ चुकी थी। मां विमला बच्चे की हालत बिगड़ने के बाद चीखने-चिल्लाने लगी। इस पर मौजूद गार्ड ने उसे फटकार लगाया और चुप रहने को कहा। लेकिन धीरे-धीरे मामला बढ़ गया और मीडिया कर्मी पहुंच गए।
मीडियाकर्मी द्वारा पीड़िता का वीडियो बनाकर जब सोशल मीडिया पर वायरल किया गया तबप्रशासन की आंख खुली। आनन-फानन में बच्चे को जिला अस्पताल भेजा गया। पीड़ित बच्चे के पिता ने बताया कि क्वारैंनटाइन सेंटर पर न कोई डाक्टर है और ना कोई एंबुलेंस।
इससे पहले भी लापरवाही के वीडियो हो चुके हैं वायरल
इसी क्वारैंनटाइन सेंटर का एक वीडियो बीते 29 जून को भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। क्वारैंनटाइन सेंटर का जो वीडियो सामने आया था उसमे सांप, विषखोपड़ा आदि विषैले जंतु घूमते नजर आ रहे थे। जिसे देखकर यहां भर्ती कोरोना संक्रामित मरीजों से लेकर इलाज में लगे स्टाफ तक सभी डरे हुए हैं।
उस समय गार्ड ने बताया था कि जब स्कूल स्टाफ को इसकी जानकारी दी गई तब उन्होंने कहा कि यहां तो 5-6 जंतु तो रोज ही मारे जाते हैं। ये स्थितितब है जब क्वारैंटाइन सेंटर के लिए डब्लूएचओ की गाइड लाइन है कि क्वारैंटाइन सेंटर को दिन में 3 से 4 बार सैनिटाइज किया जाए।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2VMoSz3
No comments