अब तक 26569 संक्रमित; 24 घंटे में 772 मामले सामने आए, कोरोना से अब तक 773 लोगों की जान गई
उत्तर प्रदेश में कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्या लगातार बढ़ रही है। प्रदेश में पिछले 24 घंटों में772 नए मामले सामने आए हैं। प्रदेश में कुल मरीजों की संख्या26569 पहुंच गई है। इनमें 7627 एक्टिव केस हैं, जबकि 18154 लोग ठीक होकर घर जा चुके हैं।
नोएडा में पिछले 24 घंटे में 83 नए मामलों की पुष्टि हुई वही 105 को डिस्चार्ज भी किया गया। यहां 24 घंटों के भीतर 5 लोगों की मौत संक्रमण से हुई है। नोएडा में एकदिन में संक्रमण से होने वाली मौत का सबसे बड़ा आंकड़ा है। यहां अब तक कोरोना से 28 लोगों की जान जा चुकी है।
वहीं, अगर प्रदेश की बात करें तोकोरोना से अब तक 773 लोगों की जान जा चुकी है। प्रमुख सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि शनिवार को उत्तर प्रदेश में 26 हजार 61 सैंपल की जांच की गई। अबतक कुल 8,34,991 सैंपल की जांच की जा चुकी है।
नोएडा केसीएमओ कोरोना पॉजिटिव
दिल्ली से सटेनोएडा में स्थिति बेकाबू होती जा रही है।यहां मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) संक्रमण का शिकार हो गए है।उनकी कांटैक्टहिस्ट्री निकाली जा रही है। उनको आइसोलेशन वॉर्ड में भर्ती किया गया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी की अनुपस्थिति में अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. नेपाल सिंह उनके स्थान पर कार्य करेंगे। उनके संपंर्क में आए लोगों को क्वारैंटाइन रहने के लिए कहा गया है। बता दें हाल ही में कई सीएमओ ने कई अधिकारियों के साथबैठकों में शामिल हुए थे।
वाराणसी में 24 नए केस सामने आए
वाराणासी में 24 नए मरीज सामने आए हैं। वहीं 5 लोग स्वस्थ होकर घर लौट गए। दालमंडी में 60 वर्षीय निवासी महिला की मौत हो गई। बीएचयू के सर सुंदर लाल अस्पताल में कुछ दिनों पहले सांस लेने में तकलीफ के बाद महिला को एडमिट कराया गया था। बीएचयू के चार डॉक्टर भी संक्रमित मिले हैं। शहर मेंकुल पॉजिटिव केसों की संख्या 600 पहुंच गई है। 340 लोग स्वस्थ हो चुके हैं और जिले में अब तक 22 की मौत हो चुकी है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3gvBrXx
No comments