विकास दुबे का तीसरे दिन भी सुराग नहीं; उसका 25 हजार की इनामी साथी दयाशंकर अग्निहोत्री पुलिस मुठभेड़ में पकड़ा गया
उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के बिकरु गांव में 8 पुलिसवालों की हत्या के 3 दिन बाद भी गैंगस्टरविकास दुबे फरार है।इस बीच,कानपुर पुलिस ने शनिवार रात मेंबिकरु गांव के ही विकास के साथी और 25 हजार के इनामीदयाशंकर अग्निहोत्री को पकड़ने का दावा किया है। पुलिस की दयाशंकर के साथकल्याणपुर इलाके में मुठभेड़ हुई। इस दौरानउसके पैर में गोली लगी है। बताया जा रहा है कि गुरुवार रातपुलिस टीम पर हमला करने वालों में विकास के साथ दयाशंकरभी शामिल था।
इससे पहले यूपीपुलिस नेमुख्य आरोपीविकास दुबे की गिरफ्तारी पर 1 लाख रुपएइनाम घोषित कर दिया। इससे पहले विकास पर50 हजाररुपए का इनाम रखा गया था।
यह है मामला
कानपुर जिले के चौबेपुर इलाके केराहुल तिवारी के ससुर लल्लन शुक्ला की जमीन पर विकास दुबे ने जबरन कब्जा कर लिया था। राहुल ने कोर्ट में विकास के खिलाफ केसदर्ज कराया। बीती1 जुलाई को विकास ने साथियों के साथ मिलकर राहुल को रास्ते से उठा लिया और बंधक बनाकर पीटा।जान से मारने की धमकी भी दी।राहुल ने इसकी थाने में शिकायत की।
पूछताछ के लिए थानाध्यक्ष आरोपी विकास के घर पहुंचे। यहां विकास ने थाना प्रभारी के साथ हाथापाई कर दी। इसके बाद थानाध्यक्ष ने राहुल की शिकायत पर ध्यान नहीं दिया और खुद के साथ हुई बदसलूकी की चर्चा भीकिसी से नहीं की। बाद मेंअधिकारियों के आदेश पर चौबेपुर थाने में विकास दुबे पर केसदर्ज हो गया। गुरुवार देर रात पुलिस दबिश देने के लिए पहुंची थी। यहांसीओ, तीन एसआई, चार कांस्टेबल शहीद हो गए थे। इसके अलावा, दो ग्रामीण, एक होमगार्ड और 4 पुलिसवाले घायल हो गए थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/31K26vq
No comments