बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, कई करीबियों के अवैध निर्माणों को ध्वस्त किया
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में पुलिस और प्रशासन ने शनिवार को बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी पर बड़ा एक्शन लिया है।उनके करीबियों के अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया है। सदर तहसील के फतेहउल्लाहपुर इलाके में मुख्तार के करीबियों द्वारा 5 बीघासरकारी जमीन पर अवैध अतिक्रमण किया गया था।
जिले के फतेहउल्लाहपुर इलाके में विकास कंस्ट्रक्शन कंपनीमें मुख्तार अंसारी की पत्नी अफशा बेगम, रिश्तेदार आतिफ रजा समेत मुख्तार के करीबी जाकिर हुसैन, रविन्द्र नारायण सिंह और अनवर शहजाद पार्टनर हैं। यहां मुख्तार के करीबियों द्वारा सरकारी जमीन पर कब्जा किया जाना पाया गया। इसके बाद शनिवार शाम कोप्रशासन और पुलिस की टीम ने कार्रवाई की। बताया जा रहा है कि गांव की कुल 15 बीघा सरकारी जमीन पर कुछ लोगों ने फर्जी तरीके से अपना नाम अंकित करा रखा था। इसमें से 5 बीघे जमीन मुख्तार के करीबियों ने हड़प रखी थी।
उपजिलाधिकारी प्रभास कुमार ने बताया कि जो भी जमीन विकास कंस्ट्रक्शन के कब्जे में हैं, उसका सीमांकन कर झंडी गाढ़दीगईहै। इस संबंधमें उच्चअधिकारियों को अवगत कराया गया है।
फतेउल्लापुर में किया गया था अवैध कब्जा
फतेहउल्लापुर गांव स्थित विकास कंस्ट्रक्शन कोसईद रजा, विक्की अंसारी, आफसा बेगम आदि संचालित करते हैं। इसमें खाद्यान्न का भंडारण किया जाता है। यह जमीनअभिलेख में ताल के नाम से दर्ज थी। जिसका पट्टा रामदेव निवासी फतेहउल्लापुर के नाम से किया गया था। इसमें 15 बीघा जमीन रामदेव और उनके वारिसान का नाम खारिज कर भू प्रबन्धक समिति को सौंप दिया गया था।
अब मुख्य राजस्व अधिकारी ने पुराने दावे कोखारिज कर जमीन को पुनः ताल के नाम पर दर्ज कर दिया। इसके बाद सदर उपजिलाधिकारी प्रभास कुमार, सदर तहसीलदार मुकेश सिंह राजस्व विभाग की टीम औरबड़ीसंख्या में पुलिसबलके साथ पहुंचे। यहांताल की जमीन का सीमांकन कर झंडी गाढ़ने की कार्रवाईकी गई।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/38rEHQR
No comments