ऐक्शन में UP पुलिस, विकास दुबे का खास अरेस्ट
कानपुर कानपुर के में पुलिस टीम पर हुए हमले की वारदात में शामिल एक बदमाश गिरफ्तार किया गया है। कानपुर पुलिस ने मुठभेड़ के बाद मुख्य आरोपी विकास दूबे के साथी दयाशंकर अग्निहोत्री को गिरफ्तार किया है। दयाशंकर अग्निहोत्री पुलिस टीम पर हुए हमले के दौरान विकास के साथ था और पूर्व में उसपर 25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया था। अग्निहोत्री को कानपुर के कल्याणपुर थानाक्षेत्र में सुबह करीब पौने पांच बजे हुई मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने असलहा किया बरामद पुलिस अधिकारियों ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस टीम ने दयाशंकर को एक इलाके में घेरकर सरेंडर करने के लिए कहा था। इस दौरान उसने पुलिस पर देसी तमंचे से फायरिंग कर भागने का प्रयास किया, जिसके बाद जवानों ने भी उसपर फायरिंग की। इस ऐक्शन में दयाशंकर घायल हो गया, जिसके बाद उसे गिरफ्तार किया गया। इस बदमाश के पास से पुलिस ने एक तमंचा और अन्य सामान बरामद किया है। अग्निहोत्री से साथियों का पता लगाने की कोशिश में पुलिस पुलिस सूत्रों के अनुसार, घटना में घायल दयाशंकर अग्निहोत्री को फिलहाल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके अलावा पुलिस टीम के जवान दयाशंकर से उसके अन्य साथियों का पता लगाने के लिए पूछताछ करने की कोशिश कर रहे हैं। दयाशंकर के अन्य साथी और हमले का मुख्य आरोपी अब भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं, ऐसे में इन सभी की तलाश के लए पुलिस की बीस से अधिक टीमों को लगाया गया है।
from UP News: यूपी न्यूज़, UP News in Hindi, UP Samachar, Uttar Pradesh News, यूपी समाचार, उत्तर प्रदेश समाचार https://ift.tt/2VOv89r
via IFTTT
No comments