21 नए संक्रमित मिले, तीसरे दिन भी लगातर मौत का सिलसिला जारी: जिले में 13 नए हॉटस्पॉट बनाए गए
उत्तर प्रदेश के वाराणासी में कोरोना का संक्रमण तेजी से फैलता जा रहा है। जिले में गुरुवार को 210 लोगों की रिपोर्ट में 21 नतीजे पॉजिटिव निकले। जिले में गुरुवार कोसंक्रमण से एक व्यक्ति की मौत हो गई। जिलेमें संक्रमित मरीजों की कुल संख्या बढ़कर 546 तक पहुंच गई है। जिसमें 317 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। जिले में अब तक संक्रमण से 21 लोगों की मृत्यु हो चुकी है। दानगंज बाजार में एक साथ 5 लोगो के संक्रमित मिलने से हड़कम्प मच गया। इसमे सभी पूर्व के संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आए थे। अब तक 13 नए हॉट स्पॉट भी बनाए गए हैं।
महाविद्यालय के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष सुनील श्रीवास्तव कक्कू की कोरोना पॉजिटिव होने की वजह से 30 जून को मौत हो गई थी। अधिवक्ता राजेंद्र त्रिवेदी से अस्पताल की व्यवस्था को लेकर बातचीत का एक ऑडियो और मौत के बाद उनके शव को हरिश्चंद्र घाट पर फटीपीपीई किट में एम्बुलेंस में ले जाने का वीडियो वायरल हुआ है। राजेन्द्र त्रिवेदी ने बताया कि मौत के बाद जो प्रोटोकॉल तय है। उसका पालन नहीं किया गया। पेट के बल लिटा कर श्मशान घाट ले जाया गया। पीपीई किट भी फटा हुआ था।
सीएमओ डॉ वीबी सिंह ने बताया कि शव को रैप कराया गया था। एम्बुलेंस में झटके की वजह से ऐसा कुछ हुआ होगा तो नहीं कहा जा सकता है। वहीं सुनील के ऑडियो को सुनकर लोगों में तरह तरह की चर्चाएं है।हरिश्चंद्र पीजी कॉलेज के पूर्व अध्यक्ष सुनील श्रीवास्तव को 21 जून को बीएचयू में भर्ती कराया गया था, जो बाद में कोरोना टेस्ट में पॉजिटिव निकले थे। 30 जून को बीएचयू में उनकी मौत हो गई थी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3is6RzO
No comments