Breaking News

एक ही परिवार के चार लोगों की गला रेतकर हत्या: एक की हालत नाजुक, मौके पर पहुंचे फोरेंसिंक टीम के एक्सपर्ट

उत्तर प्रदेश मेंप्रयागराज के होलागढ़ थाना क्षेत्र के देवापुर गांव में गुरुवार रात एक ही परिवार के चार लोगों की नृशंस हत्या कर दी गई। एक महिला गंभीर रूप से घायल है। सूचना पाकरकई थाने की फोर्स मौके पर पहुंच गई। घायल महिला को अस्पताल भर्ती कराया गया। हालांकि अभी हत्या की वजह साफ नहीं हो सकी है। शुक्रवार की सुबह घटना की जानकारी होने पर पुलिस भी पहुंची। शवों को कब्जे में लेने के बाद गंभीर रूप से घायल महिला को अस्पताल भेजा गया है। पुलिस के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं। पुलिस अब जांच-पड़ताल और पूछताछ के साथ ही वारदात साक्ष्य जुटा रही है।

पुलिस के साथ ही फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट और डॉग स्क्वायड भी जांच में लगा है। तहकीकात की जा रही है। पुलिस अधिकारी परिवार के सदस्यों के साथ ही आसपास के ग्रामीणों से भी पूछताछ कर रही है। फिलहाल हत्यारे पुलिस की पकड़ से दूर ही हैं।

पेशे से वैद्य थे विमलेश पांडेय

होलागढ़ थाना क्षेत्र के देवापुर गांव में 40 वर्षीय विमलेश पांडे वैद्य थे। गांव में ही वह मरीजों को दवा देते थे। इसी से परिवार की रोजी-रोटी चलती थी। उनके परिवार के लोग गुरुवार की रात में खाना खाने के बाद सो रहे थे। रात में किसी समय बदमाश घर में घुस गए। बदमाशों ने घर के सभी सदस्यों को बंधक बनाने के बाद हत्या की वारदात को अंजाम दिया। बदमाशों ने विमलेश पांडे के साथ ही उनकी पुत्री सोमू 22, पुत्र शीबू 19 और प्रिंस 18 की हत्या कर दी। विमलेश पांडेय की पत्नी गंभीर रूप से घायल हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
प्रयागराज के एक गांव में गुरुवार देर रात एक परिवार के चार लोगों की गला रेतकर हत्या कर दी गई। शुक्रवार सुबह घटना की सूचना मिलते ही मौके पर वरिष्ठ अधिकारी पहुंचे।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3go7RDe

No comments