Breaking News

हाथरस: बेटी से छेड़खानी की शिकायत, आरोपियों ने पिता की ताबड़तोड़ गोली मार की हत्या

हाथरस उत्तर प्रदेश का हाथरस जिला एक बार सुर्खियों में आ गया है। यहां में ढाई साल पुरानी रंजिश को लेकर एक शख्स की गोली मारकर हत्या () कर दिए जाने का मामला सामने आया है। दरअसल, मृतक ने अपनी बेटी के साथ करने वाले युवक के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। उसी बात को लेकर हुए विवाद के बाद आरोपियों ने कई राउंड फायर कर मौत के घाट उतार दिया। यह घटना हाथरस के सासनी थाना क्षेत्र के नौजरपुर गांव की है। पुलिस अधीक्षक ने मामले की जानकारी देते हुए बताया, 'मृतक की पहचान अमरीश शर्मा के तौर पर हुई है। उन्होंने मुख्य आरोपी गौरव शर्मा के खिलाफ जुलाई 2018 में छेड़खानी करने का मुकदमा दर्ज कराया था। उसके बाद गौरव को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था, जो 1 महीने बाद जमानत पर बाहर आ गया।' उन्होंने बताया, 'सोमवार को शाम गौरव की पत्नी और मौसी गांव की एक मंदिर में पूजा करने आई थीं। यहां पर मृतक की दोनों बेटियां भी मौजूद थीं। पुराने विवाद को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। इसके बाद आरोपी गौरव तथा मृतक अमरीश भी वहां पहुंच गए। विवाद और झगड़े के बाद गौरव ने अपने कुछ साथियों को फोन कर बुलाया और फिर आवेश में आकर आरोपियों ने अमरीश की ताबड़तोड़ गोलियां मारकर हत्या कर दी।' पुलिस ने हत्याकांड के मुख्य आरोपी गौरव शर्मा सहित चार लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया है। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गए हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम का गठन कर दिया गया है। पिछले साल सितंबर में भी हाथरस में एक लड़की के साथ गैंगरेप और हत्या किए जाने का मामला सामने आया था। वहीं इस घटना को लेकर विपक्ष ने सरकार पर सवाल उठाए हैं। प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा बेटी के साथ छेड़खानी की शिकायत करने पर आरोपियों ने पिता की गोली मारकर हत्या कर दी। सीएम योगी आदित्यनाथ तो कहते हैं कि सभी अपराधी प्रदेश छोड़ कर जा चुके हैं। अब इस बेटी को न्याय कौन देगा।


from UP News: यूपी न्यूज, UP News in Hindi, UP Samachar, Uttar Pradesh News, यूपी समाचार, उत्तर प्रदेश समाचार https://ift.tt/303weQA
via IFTTT

No comments