अब ताजमहल आने वाले पर्यटकों को संकरी गलियों में नहीं होना होगा परेशान, एसएसपी ने दिए गेट खोलने के आदेश
अविनाश जायसवाल, आगरा ताजमहल आने वाले पर्यटकों की राह अब आसान हो जाएगी। अब उन्हें ताजगंज की तंग गलियों से होकर रास्ता पूछते हुए जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। एसएसपी आगरा बबलू कुमार ने पुरानी मंडी स्थित गेट को ताजमहल खुलने से बन्द होने तक खोले जाने के आदेश जारी किए हैं। ताजमहल जाने के लिए 4 रास्ते हैं बता दें कि आगरा ताजमहल जाने के चार मार्ग हैं। पहला शिल्पग्राम होते हुए वीआईपी गेट पूर्वी गेट जाने का रास्ता, दूसरा श्मशानघाट चौराहे से होकर पार्किंग होते हुए पश्चिमी गेट का रास्ता, तीसरा ताजगंज की गलियों से होकर पश्चिमी, दक्षिणी और पूर्वी गेट का रास्ता (दक्षिणी गेट सुरक्षा की दृष्टि से बंद किया गया है) और पुरानी मंडी चौराहे से सीधे पश्चिमी गेट जाने का रास्ता। आसान होगा रास्ता बीते दो वर्षों से पुरानी मंडी गेट को सुरक्षा कारणों से दोपहर 11 से तीन बजे तक बन्द रखा जा रहा था। यह वो समय होता है, जब ताज पर पर्यटकों की संख्या अधिक होती है। मीडिया के माध्यम से जानकारी के बाद एसएसपी आगरा बबलू कुमार ने सीओ ताज सुरक्षा को पुरानी मंडी गेट को ताजमहल खुलने से बन्द होने तक यानी सूर्योदय से सूर्यास्त तक के लिए खोले जाने के निर्देश दिए हैं। पुरानी मंडी गेट खुलने से चौराहे पर पार्किंग व्यवस्था की दिक्कत हो सकती है, पर इससे पर्यटकों को संकरी गलियों से जाने की बजाय पश्चिमी गेट तक जाने का आसान रास्ता मिलेगा।
from UP News: यूपी न्यूज, UP News in Hindi, UP Samachar, Uttar Pradesh News, यूपी समाचार, उत्तर प्रदेश समाचार https://ift.tt/3kBDo86
via IFTTT
No comments