स्कूल से घर नहीं लौटने वाली 3 छात्राएं अपने कपड़े भी साथ ले गईं
शाहजहांपुर पढ़ने निकली तीन सहेलियां वापस घर नहीं लौटीं। परिजनों ने ढूंढना शुरू किया। लेकिन कुछ पता नही चल सका। स्कूल से भी छात्राओं की कोई जानकारी नहीं मिली। उसके बाद परिजनों ने घर में छात्राओं के कपड़ों समेत अन्य सामान चेक किया तो सच्चाई सामने आ गई। तीनों सहेलियां अपने कपड़े साथ लेकर गई हैं। तीनों की अपनी मर्जी से जाने की आशंका आशंका जताई जा रही है कि तीनों छात्राएं अपनी मर्जी से कहीं चली गईं। हालांकि, छात्राओं के गायब होने की सूचना से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया और एसपी समेत आलाधिकारियों ने सोमवार रात कई घंटे तक थाने में डेरा डाले रहे। तीनों अच्छी सहेलियां हैं थाना सदर बाजार क्षेत्र की रहने वाली कक्षा 6, कक्षा 8 और 9 की तीन छात्राएं सोमवार को स्कूल में पढ़ने के लिए निकली थीं। लेकिन उसके बाद तीनों छात्राएं वापस घर नहीं लौटीं। जानकारी मिली कि तीनों छात्राएं आपस में अच्छी सहेलियां हैं। छात्राओं के परिजनों ने स्कूल से लेकर रिश्तेदारों में पूछताछ शुरू की। लेकिन कहीं से कुछ पता नही चल सका। पुलिस को सूचना दी सोमवार रात परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। एसपी एस आनन्द तत्काल आलाधिकारियों के साथ थाना सदर बाजार पहुच गए। जहां उन्होंने छात्राओं की तलाश में एसओजी समेत पुलिस की कई टीमें लगा दी। इसी बीच परिजनों ने जब घर के अंदर छात्राओं के कपड़े और अन्य सामान चेक किया तो सच्चाई सामने आ गई, क्योंकि तीनों छात्राएं अपने-अपने कपड़े भी साथ लेकर गई हैं। पुलिस तलाश में जुटी पुलिस ने स्कूल, स्कूल के आसपास और बस अड्डे पर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं। पुलिस भी मान रही है कि छात्राएं अपनी मर्जी से गई होंगी, क्योंकि वह कपड़े भी साथ लेकर गई हैं। फिलहाल पुलिस तीनों छात्राओं की तलाश में जुट गई है। पहले हो चुकी हैं घटनाएं हालांकि, परिवार अभी खुलकर मीडिया से बात नहीं कर रहा है। एसपी एस आनन्द ने बताया कि छात्राओं की तलाश की जा रही है। कुछ दिन पहले ही कांट थाना क्षेत्र में मदरसे में पढ़ने वाली 4 साल और 7 साल की चचेरी बहनें मदरसे से पढ़कर घर लौटी थीं और घर के बाहर नहाने गई दोनों बहनें गायब हो गई थीं। उसके बाद 4 साल की बच्ची का शव खेत में मिला था और 7 साल की बच्ची घायल हालत में मिली थी। घायल बच्ची अभी भी जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रही है।
from UP News: यूपी न्यूज, UP News in Hindi, UP Samachar, Uttar Pradesh News, यूपी समाचार, उत्तर प्रदेश समाचार https://ift.tt/3q93joL
via IFTTT
No comments