कासगंज के बाद अब शाहजहांपुर... छेड़खानी की शिकायत पर पहुंची पुलिस टीम पर हमला, दारोगा जख्मी
शाहजहांपुर उत्तर प्रदेश में लगातार एनकाउंटर और योगी सरकार की चेतावनी के बावजूद अपराधियों के हौसले नहीं टूट रहे हैं। कासगंज के बाद अब शाहजहांपुर में हुआ है। पुलिस की टीम छेड़खानी की शिकायत पाकर मौके पर पहुंची थी। नशे में धुत आरोपियों ने पुलिस को जमकर पीटा। पुलिस टीम पर पथराव किया गया। मामला शाहजहांपुर के कलान कस्बे का है। यहां एक गल्ला आढ़ती ने घर में बच्चे के जन्म की खुशी में जागरण रखा था। जागरण के लिए बदायूं-फर्रुखाबाद रोड पर बाजार के पास पांडाल लगाया गया था। जागरण शुरू होने से पहले कई पांडाल में पहले से जाकर बैठ गए थे। पांडाल में बैठी बच्ची के साथ की छेड़खानी पांडाल में एक दस साल की बच्ची बैठी थी। बताया जा रहा है कि पड़ोस के कुछ युवक शराब के नशे में वहां आए। पांडाल में बैठी बच्ची के साथ छेड़खानी करने लगे। बच्ची का शोर सुनकर घर के लोग वहां पहुंच गए और युवकों को पकड़ लिया। युवकों ने कुछ और लोगों को बुला लिया। युवकों को पकड़ा तो टीम पर किया हमला लोगों ने पुलिस को सूचना दी। दारोगा पंकज चौधरी तीन सिपाहियों के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस टीम ने नशे में धुत युवकों को फटकार लगाई और जैसे ही उन्हें पकड़कर थाने लाने लगे युवकों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। ऐक्शन में आई पुलिस ने 5 को हिरासत में लिया इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस टीम ने तत्काल इसकी सूचना अन्य थानों को दी। परौर थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंची। हालांकि तब तक हमलावर मौके से भाग निकले थे। पुलिस ने पूछताछ के बाद ताबड़तोड़ ऐक्शन लिया और पांच आरोपियों को अलग-अलग जगहों से उठाया। अन्य आरोपियों की तलाश हमले में दारोगा को चोटें आई हैं। उन्होंने बताया कि हमला करने वाले युवक नशे में थे। पांच को हिरासत में लिया गया है, बाकी आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
from UP News: यूपी न्यूज, UP News in Hindi, UP Samachar, Uttar Pradesh News, यूपी समाचार, उत्तर प्रदेश समाचार https://ift.tt/3adLEYp
via IFTTT
No comments