Breaking News

लिफ्ट देने के बहाने से महिला से किया दुष्कर्म; आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज, तलाश रही पुलिस

उत्तरप्रदेश के रायबरेली जिले में एक विधवा महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि लिफ्ट देने के बहाने से आरोपी ने उसके साथ ज्यादती की। वारदात के बाद पीड़िता ने पुलिस को बुलाया, मगर सीमा क्षेत्र का हवाला देकर महिला को भदोखर थाने भेज दिया है। भदोखर पुलिस ने FIR दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।

बर्थडे पार्टी से लौटते समय घटना की शिकार हुई महिला

भदोखर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला के पति की 7 साल पहले ब्लड कैंसर से मौत हो चुकी है। उसके तीन बच्चे हैं। गुरुवार को वह अपने ननिहाल पूरे तुमंदार में बर्थडे पार्टी में आई थी। वापस लौटते समय देर होने के कारण उसने सिविल लाइन चौराहे पर रुक कर छात्रावास में रह रहे अपने करीबी वीरेंद्र को घर छोड़ने के लिए बुलाया। लेकिन लखनऊ में होने के कारण वीरेंद्र तत्काल मौके पर नहीं पहुंच सका और उसने अपने मित्र मोहित को भेज दिया।

आरोप है कि मोहित ने महिला को गाड़ी पर बैठाकर जबरदस्ती मुंशीगंज की तरफ ले गया और वहां बाईपास पर हाई-वे के किनारे दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। वीरेंद्र ने जब फोन पर संपर्क करने की कोशिश की तो न तो मोहित ने स्वयं और न ही महिला को फोन पर बात करने दी। काफी देर बाद आरोपी महिला को सिविल लाइन पुल के नीचे छोड़ कर फरार हो गया।


भदोखर थाने में मुकदमा दर्ज, आरोपी फरार

इस घटना की सूचना पर पहुंची PRV ने पीड़िता से पूछताछ कर संबंधित थाने भेज दिया। जहां पुलिस ने IPC की धारा 376 एवं 506 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। घटना के बाद से आरोपी फरार है। भदोखर एसओ राम आशीष उपाध्याय ने बताया कि महिला ने रेप का आरोप लगाया है, जिसको लेकर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
भदोखर एसओ राम आशीष उपाध्याय ने बताया कि महिला ने रेप का आरोप लगाया है, जिसको लेकर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3o05733

No comments