जब ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर आपस में टकराए 3 दर्जन वाहन, लंबा जाम
बागपत बागपत स्थित ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर घने कोहरे के चलते गुरुवार रात और शुक्रवार सुबह दो हादसे हो गए। इस दौरान तीन दर्जन से अधिक वाहन आपस में टकरा गए। हादसे में कई लोग घायल हुए हैं। घायलों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने रूट डायवर्जन कर वाहनों को हटवाने का कार्य जारी किया। जानकारी के मुताबिक, खेकड़ा थाना क्षेत्र के ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर गुरुवार रात और शुक्रवार सुबह सड़क हादसे के दौरान तीन दर्जन से अधिक वाहन आपस में टकरा गए। इस दौरान एक के बाद एक गाड़ी एक-दूसरे से टकराती चली गई। इसमें कई लोग घायल हुए है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक व्यक्ति के मरने की फैली अफवाह वहीं, हादसे में एक व्यक्ति की मौत की खबर फैल गई हालांकि प्रशासनिक अधिकारियों ने कोई भी जनहानि होने से इनकार किया है। पुलिस अधिकारियों ने रूट डायवर्जन कर एक्सप्रेस-वे से जाम खुलवाया और क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाने का काम शुरू कर दिया है। हादसे में करीब 13 लोग जख्मी खेकड़ा थाना प्रभारी रविंद्र सिंह का कहना है कि रात और सुबह हुए हादसे में 13 के करीब लोग घायल हुए हैं। कोहरे के कारण वाहनों की रफ्तार धीमी थी इसलिए कोई जनहानि नहीं हुई। रात से ही वाहनों को हटाने का कार्य जारी है। अभी तक गाड़ियों को हटाने का काम चल रहा है। पुलिस की गाड़ी भी क्षतिग्रस्त सिंह ने बताया कि ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर पुलिस रूट डायवर्जन कर सुरक्षा व्यवस्था करने में जुटी है। हादसे की सूचना के बाद मौके पर पहुंची एक पुलिस की गाड़ी भी क्षतिग्रस्त हो गई है। हालांकि पुलिस कर्मियों को चोट नहीं आई।
from UP News: यूपी न्यूज, UP News in Hindi, UP Samachar, Uttar Pradesh News, यूपी समाचार, उत्तर प्रदेश समाचार https://ift.tt/3pJXBtH
via IFTTT
No comments