Breaking News

पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती बयान दर्ज कराने पहुंचीं सीबीआई कोर्ट, सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर बाबरी विध्वंस केस की चल रही है सुनवाई

भाजपा की वरिष्ठ नेता एवंपूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती अयोध्या में विवादित ढांचा विध्वंस मामले में गुरुवार को अपना बयान दर्ज कराने पहुंची हुई हैं। बयान देने के बाद वह मीडिया को संबोधित करेंगी। अदालत ने बयान दर्ज कराने के लिए उन्हें समन भेजा था। दरअसल, सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई की विशेष न्यायाधीश को बाबरी मस्जिद विध्वंस केस को 31 अगस्त तक पूरा करने का आदेश दिया था, जिसको लेकर अदालत में आरोपियों की सुनवाई चल रही है।

49 आरोपी बनाए गए थे, 32 बचे जीवित
28 साल पहले यानी 6 दिसंबर 1992 को अयोध्या में थाना राम जन्मभूमि में एक एफआईआर दर्ज कराई गई थी। सीबीआई ने मामले की जांच करते हुए 49 आरोपियों के खिलाफ विशेष अदालत में आरोप पत्र दाखिल किया था। इस मामले में पूर्व गृहमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी, पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती, पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री मुरली मनोहर जोशी, पवन कुमार पांडेय, बृजभूषण शरण सिंह, सतीश प्रधान, विनय कटियार, साध्वी ऋतभरा, राम विलास वेदांती, चंपत राय, नृत्यगोपाल दास, लल्लू सिंह, महंत धर्मदास, साक्षी महाराज, आरएन श्रीवास्तव आरोपियों में शामिल हैं। आरोपियों में 32 जीवित हैं, जबकि 19 की मौत हो चुकी है। मामले में सीबीआई की तरफ से बीते बुधवार को गवाही पूरी हो चुकी है।

इनकी हो चुकी है मौत
इस केस में आरोपी रहे अशोक सिंघल, गिरिराज किशोर, विष्णु हरि डालमिया, मोरेश्वर सावें, महंत अवैद्यनाथ, महामंडलेश्वर जगदीश मुनि महाराज, वैकुंठ लाल शर्मा, परमहंस रामचंद्र दास, डॉ. सतीश नागर, बालासाहेब ठाकरे, तत्कालीन एसएसपी डीबी राय, रमेश प्रताप सिंह, महात्यागी हरगोविंद सिंह, लक्ष्मी नारायण दास, राम नारायण दास और विनोद कुमार बंसल की मृत्यु हो चुकी है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर विशेष अदालत में प्रतिदिन सुनवाई की जा रही है।

सीबीआई की अदालत के ट्रायल न्यायाधीश एस यादव ने 6 मई को शीर्ष अदालत को पत्र लिखकर समय बढ़ाने की मांग की थी। इसमें कहा गया था कि साक्ष्य की रिकॉर्डिंग अभी पूरी नहीं हुई है। इसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने 31 अगस्त तक सुनवाई पूरा करने का आदेश दिया था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
भाजपा की वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती बाबरी विध्वंस केस में अपना बयान दर्ज कराने गुरुवार को अदालत पहुंची हैं।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/31BSfYH

No comments