Breaking News

चीन की कम्पनी के हाथ से फिसला कानपुर-आगरा मेट्रो प्रॉजेक्ट, बिड प्रक्रिया में सबसे कम बोली लगाने वाली कनाडा की कम्पनी को मिला ठेका

उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (यूपीएमआरसी) ने तकनीकी खामियों के चलते कानपुर,आगरा मेट्रो का कामचीनी कंपनी के हाथ से फिसल गया है। कार्पोरेशन के अनुसार कानपुर और आगरा मेट्रो परियोजनाओं के लिएमेट्रो ट्रेनों (रोलिंग स्टॉक्स) की आपूर्ति, परीक्षण और चालू करने के साथ-साथ ट्रेन कंट्रोल और सिग्नलिंग सिस्टम का ठेका बॉम्बार्डियर ट्रांसपोर्ट इंडिया प्राइवेट लिमिटेड को दिया है। इसी कम्पनी ने बिड प्रक्रिया में सबसे कम बोली लगाई थी।

कानपुर और आगरा मेट्रो के लिए मेट्रो ट्रेनों का टेंडर बॉम्बार्डियर ट्रांसपोर्ट को मिलाकनाडा की कंपनी है। बॉम्बार्डियर ट्रांसपोर्ट जिसे यह कॉन्ट्रैक्ट मिला था। तकनीकी खामियां पाये जाने के कारण चीनी कंपनी को अयोग्य घोषित किया गया हैं।

चीन की कंपनी सीआरआरसी ने भी भरा था टेंडर

चीन की कंपनी सीआरआरसी नैनजिंग पुजहेन लिमिटेड ने भी टेंडर भरा था। बॉम्बार्डियर ट्रांसपोर्ट इंडिया प्राइवेट लिमिटेड एक भारतीय कंसोर्टियम (कंपनियों का समूह) है। कानपुर और आगरा दोनों ही मेट्रो परियोजनाओं हेतु कुल 67 ट्रेनों की सप्लाई होगी, जिनमें से प्रत्येक ट्रेन में 3 कोच होंगे, जिनमें से 39 ट्रेनें कानपुर और 28 ट्रेनें आगरा के लिए होंगी।

यूपीएमआरसी के प्रबंध निदेशक कुमार केशव ने बताया कि रोलिंग स्टॉक्स और सिग्नलिंग सिस्टम के लिए अंतरराष्ट्रीय प्रतिस्पर्धात्मक बोलियां आमंत्रित की गई थीं, जिसके तहत 4 अंतरराष्ट्रीय कंपनियों ने टेंडर प्रक्रिया में हिस्सा लिया और 18 फरवरी, 2020 को अपनी निविदाएं यूपीएमआरसी को सौंपी थीं। वित्तीय बोलीके लिएतीन कम्पनियोंको चुना गया औरसबसे कम बोली लगाने वाली कंपनी में बॉम्बार्डियर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड को शनिवार कोठेका दे दिया गया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
कानपुर और आगरा में मेट्रो प्रोजेक्ट का टेंडर जारी हो गया है। यह टेंडर कनाडा की एक कम्पनी को मिला है।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2D2fFfm

No comments