कांग्रेसी कार्यकर्ता ने घर के बाहर लगवाया प्रियंका गांधी वाड्रा का नेमप्लेट, कहा- मैं दूंगा अपना घर, काशी में रहकर यूपी और बिहार की राजनीति को दें धार
कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी को दिल्ली कासरकारी बंगला खाली करने का नोटिस मिला हुआ है। नोटिस मिलने के बाद से ही सियासी पारा काफी गरम है। इस बीच काशी के जिवधीपुर निवासी पुनीत मिश्रा ने अपना घर ही प्रियंका गांधी को देने का मन बनायाहै। उनका कहना है कि इसकी जानकारी भी उन्होंने प्रियंका गांधी तक पहुंचा दिया है। जल्द ही इसकी कागजी कार्यवाही शुरू की जाएगी।
पुनीत मिश्रा ने बताया-करीब दो बिस्वा में पूरा मकान बना है। ऊपर नीचे मिलाकर 11 कमरे हैं,जिसमें 3 बाथरूम ,3 बेडरूम,ऑफिस, ड्राइंगरूम, मीटिंग रूम और लानहै। मैंने अपनी ओर से पूरा मन बना लिया है। बस उनको एक बार कागजी कार्यवाही के लिए काशी आना होगा।
पुनीत ने कहा कि वो जिस तरह से देश और कार्यकर्ताओं के लिए लगी हैं। हर कार्यकर्ता का घर, उनका घर है। काशी के इस घर से रहकर वो पूर्वांचल की राजनिति को धार दे सकती हैं। काशी से की गई राजनीति और यहां उनका निवास करना यूपी बिहार में कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार करेगा।
पुनीत की छोटी बहन भाजपा नेता की बहू
पुनीत मिश्रा की सगी छोटी बहन अमृता पांडे भाजपा की सरकार में मंत्री की बहू है। पुनीत मिश्रा ने बताया कि वो चचिया ससुर लगेंगे। अमृता पांडेय मारूती नगर कॉलोनी में रहते हैं। पुनीत ने बताया कि घर से कोई बड़ा पदाधिकारी कभी कोई नहीं रहा लेकिन पूरा परिवार कई पीढ़ियों से ही कांग्रेस से जुड़ा है। अमृता पांडेय वर्तमान में महिला कांग्रेस विंग की महासचिव हैं। पुनीत ऐडवारटाइजमेंट के साथ इवेंट मैनेजमेंट का काम देखते हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2YZs1xr
No comments