Breaking News

अब तक 23,338 संक्रमित; 24 घंटे में 585 केस मिले, मेरठ मंडल में आज से डोर-टू-डोर स्क्रीनिंग शुरू होगी

उत्तर प्रदेश में कोरोना के फैलते संक्रमण को देखते हुए सरकार ने मेरठ मंडल में स्क्रीनिंग के लिएआज से विशेष अभियान शुरू किया है। इसेलेकर बुधवार देर शाम तक अधिकारियों ने प्रशासनिक तैयारयों को अंतिम रूप दिया। इसके तहत मेरठ मंडल के सभी जिलों में 10 दिवसीय विशेष अभियान संचालित करते हुए घर-घर जाकर मेडिकल स्क्रीनिंग की जाएगी।सरकार की तरफ से भी कोरोना सैंपल की जांच का दायरा लगातार बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है। अब तक राज्य में 7,58,915 लोगों की कोरोनाकी जांच की जा चुकी है।

राज्यमें पिछले 24 घंटे मेंसबसे ज्यादा26,489 लोगों के सैंपल जांचे गए हैं। इनमें 585 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, राज्य में 6709 एक्टिव केस हैं। अब कुल संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 23,338 पहुंच गया है। राज्य में कुल 718 लोगों की जान गई है।

इस बीच, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कोविड-19 के मद्देनजर 2 जुलाई से मेरठ मंडल के सभी जिलों मेरठ, गौतमबुद्धनगर, गाजियाबाद, हापुड़, बुलन्दशहर और बागपत में शत-प्रतिशत सैम्पलिंग कर टेस्टिंग की कार्रवाई को आगे बढ़ाया जाएगा। इसके लिए एक वृहद कार्ययोजना तैयार की गई है। मेरठ मंडलपर विशेष ध्यान देने की जरूरत है।लक्षणों के आधार पर संदिग्ध पाए गए लोगों के उपचार की व्यवस्था की जाएगी। सभी प्रमुख स्थानों पर संक्रमण से बचाव के व्यापक प्रबन्ध भी किए जाएं।

मेरठ:13 नए कोरोना केस मिले
जिले में बुधवार को भी कोरोना पॉजिटिव के 13 नए मामले सामने आए। इनमें एक इंश्योरेंस एजेंट और आइसक्रीम वेंडर भी शामिल है। एक शराब की दुकान का सेल्समैन भी कोरोना पॉजिटिव मिला। तीन बच्चों की रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव आई। बुधवार को मेरठ मेंमिले तीन कोरोना पॉजिटिव दूसरे जिलों के थे, इसलिए उन्हें यहां की संख्या में नहीं जोड़ा गया। जिले में अब तक कोरोना के 1011 मरीज मिल चुके हैं।इनमें से 701 स्वस्थ्य होने पर अस्पताल से डिस्चार्ज किए जा चुके हैं।

मेरठ में डोर-टू-डोर स्क्रीनिंग को लेकर वरिष्ठ अधिकारियों ने बुधवार देर शाम बैठक की।
मेरठ में बुधवार देर शाम डोर-टू-डोर स्क्रीनिंग को लेकर वरिष्ठ अधिकारियों ने बैठक की।

राज्य में अब 72%कोरोना के मामले हल्के लक्षण वाले
प्रदेश में अब करीब 72% कोरोना के मामले हल्के लक्षण वाले आ रहे हैं। लेकिन, सभी मरीजों को सरकारी औरनिजी अस्पतालों में आइसोलेशन बेड पर भर्ती किया जा रहा है। सात जिलों के जिला अस्पतालों में अगले सप्ताह से कोरोना की जांच के लिए बीएसएल-टू-लैब की सुविधा शुरू हो जाएगी। लखनऊ के बलरामपुर अस्पताल समेत मुरादाबाद, बरेली, अलीगढ़, वाराणसी, बस्ती, गोंडा में यह लैब स्थापित की जा रही हैं। परिवार कल्याण औरकार्यवाहक स्वास्थ्य विभाग की महानिदेशक डॉ. मिथिलेश चतुर्वेदी ने वेबिनार के जरिए मीडिया को दी।उन्होंने बताया कि प्रदेश में पहले टेस्टिंग की कोई सुविधा नहीं थी। इस समय प्रदेश में आरटीपीसीआर टेस्ट लैब और 75 जिलों में ट्रूनेट के जरिए26 हजार से ज्यादा सैंपलजांच करने की क्षमता हो गई है।

यह तव्वीर नोएडा की है जहां धारा 144 को 31 जुलाई तक बढ़ा दिया गया है।
यह तस्वीर नोएडा की है। यहां धारा 144 को 31 जुलाई तक बढ़ा दिया गया है।


नोएडा में धारा 144 को 31 जुलाई तक बढ़ाया गया
जनपद गौतमबुद्धनगर में कोविड-19 के मामलों को देखते हुए 31 जुलाई तक धारा 144 लागू रखने का फैसला लिया गया है। अपर पुलिस उपायुक्त (कानून व्यवस्था) आशुतोष द्विवेदी ने बताया कि सरकार ने 31 जुलाई तक अनलॉक-2 घोषित किया है। इसके मद्देनजर गौतमबुद्धनगर में पहले से जारी धारा 144 को 31 जुलाई तक बढ़ाया गया है। धार्मिक कार्यक्रम अन्य सामूहिक गतिविधियां प्रतिबंधित रहेंगी। 10 जुलाई तक रात 8 बजे से प्रातः 6 बजे तक किसी भी व्यक्ति और वाहन आदि का आवागमन निषिद्ध रहेगा। 65 वर्ष से ज्यादा आयु के व्यक्ति, एक से अधिक अन्य बीमारियों से ग्रसित व्यक्ति, गर्भवती महिलाएं और 10 वर्ष की आयु से नीचे के बच्चे घरों के अंदर ही रहेंगे। मेडिकल इमरजेंसी में बाहर निकलना जरूरी होगा। सार्वजनिक स्थान पर कोई भी व्यक्ति बिना मास्क और फेस कवर के नहीं निकलेगा। सार्वजनिक स्थान पर थूकना वर्जित है। इसका उल्लंघन करने पर भारतीय दंड संहिता की धारा 188 के अंतर्गत कार्रवाई की जाएगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
मेरठ मंडल के सभी जिलों में आज से डोर-टू-टोर स्क्रीनिंग का अभियान शुरू किया जाएगा।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3eT5iJ0

No comments