विकास दुबे का घर उसी जेसीबी से गिराया, जिससे रास्ता रोका गया था; 2 दिन से फरार चल रहे गैंगस्टर की तलाश में 20 टीमें लगीं
उत्तर प्रदेश के कानपुर में 8 पुलिसवालों की हत्या करने वालेगैंगस्टर विकास दुबे के किलेनुमा घर को ध्वस्त कर दिया गया है। जिला प्रशासन ने उसी जेसीबी से विकास के घर को गिराया, जिससे उसने पुलिस का रास्ता राेका था।शनिवार सुबह सेपुलिस और प्रशासन की टीमेंबिकरु गांव पहुंचगई थीं। इधर, विकास की तलाश में पुलिस की 20 टीमें अलग-अलग इलाकों में दबिश दे रही हैं। इन सभी इलाकों में विकास केरिश्तेदार रहते हैं।
12 हिरासत में, संदिग्धों को भी ट्रेस कर रहे
पुलिस ने अब तक इस मामले में पूछताछ के लिए 12 लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस कोविकास के नेपाल भागने की भी आशंका है।लिहाजा, लखीमपुर खीरी जिले की पुलिस भी अलर्ट मोडपर है। विकास को लेकर नेपाल बॉर्डर पर अलर्ट कर दिया गया है। यहां नेपाल से जुड़ी 120 किमी की सीमा हैं औरचार थाने हैं।हर जगह फोटो चस्पा कर दी गई है।एसएसबी के अधिकारियों से बातचीत की जा रही है।
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक,मोबाइल कॉल डिटेल के आधार पर संदिग्धों को ट्रेस किया जा रहा है। उन लोगों की लिस्ट भी तैयार की जा रही है,जिन्होंने पिछले 24 घंटे में विकास दुबे से फोन परबात की थी। इस बात की भी आशंका जताई जा रही है कि जब पुलिस की टीम विकास से पूछताछ के लिए निकली थी, तबकिसी ने फोन कर जानकारी दे दी थी।
घटनास्थल पर बाहरी और मीडिया के जाने पर रोक
विकास के घरके पास किसी को भी फटकने नहीं दिया जा रहा है।पुलिस ने गांव के लोगों के साथ मीडिया कोभी वहां जाने पर रोक दिया है। घर गिरानेसे पहले पुलिस ने विकास दुबे के पिता रामकुमार को और उनकी नौकरानीरेखा को बच्चों समेत घर से बाहर निकाल लिया था।
यह है मामला
चौबेपुर इलाके केराहुल तिवारी के ससुर लल्लन शुक्ला की जमीन पर विकास ने जबरन कब्जा कर लिया था। राहुल ने कोर्ट में विकास के खिलाफ केसदर्ज कराया। बीती1 जुलाई को विकास ने साथियों के साथ मिलकर राहुल को रास्ते से उठा लिया और बंधक बनाकर पीटा।जान से मारने की धमकी भी दी।राहुल ने इसकी थाने में शिकायत की। पूछताछ के लिए थानाध्यक्ष आरोपी विकास के घर पहुंचे। यहां विकास ने थाना प्रभारी के साथ हाथापाई कर दी। इसके बाद थानाध्यक्ष ने राहुल की शिकायत पर ध्यान नहीं दिया और खुद के साथ हुई बदसलूकी की चर्चा भीकिसी से नहीं की। बाद मेंअधिकारियों के आदेश पर चौबेपुर थाने में विकास दुबे पर केसदर्ज हो गया। गुरुवार देर रात सीओ देवेंद्र मिश्रा के नेतृत्व में शिवराजपुर, चौबेपुर, बिठूर थाने की पुलिस बिकरु गांव में विकास दुबे के घर पर दबिश देने के लिए पहुंची थी।
दबिश में चौबेपुर थाना प्रभारी सबसे पीछेथे
यहां पुलिस के पहुंचते ही विकास के गुर्गों ने फायरिंग शुरू कर दी। इसमें सीओ, तीन एसआई, चार कांस्टेबल शहीद हो गए थे। इसके अलावा, दो ग्रामीण, एक होमगार्ड और 4 पुलिसवाले घायल हो गए थे। बताया जाता है कि दबिश देते वक्त चौबेपुर थाना प्रभारी रास्ते में खड़ी जेसीबी के पास ही रुक गए और बाकी के पुलिसकर्मी आगे बढ़ गए। जबकि उनको गांव की भौगोलिक स्थिति की जानकारी अच्छी तरह से थी, उन्हे आगे होना चाहिए था। बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू की तोवेमौके से नदारदहो गए। घटना की जांच जारी है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/38t3Ha9
No comments