Breaking News

बाल सुधार गृह में मिले 13 पॉजिटिव, शुक्रवार को एंटीजन जांच के बाद आई थी रिपोर्ट

उत्तर प्रदेश के नोएडा में फेज-2 स्थित बाल सुधार गृह में 13 पॉजिटिव केस मिले हैं। इन सभी की एंटीजन जांच में रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। यह रिपोर्ट शुक्रवार को मिली थी। रिपोर्ट पॉजिटिव मिलने पर इन सभी का आरटीपीसीआर टेस्ट कराया गया। इसकी रिपोर्ट आज शाम तक मिल जाएगी। बहराहाल इनके संपंर्क में आए सभी को अलग स्थान पर रखा गया है। और पॉजिटिव को भी अलग-अलग आइसोलेट किया गया है।

आरटीपीसीआर टेस्ट में पाजिटिव आने पर इन सभी को अस्पतालों में भर्ती कराया जाएगा। जिला आचरण सुधार (प्रोवेशन) अधिकारी अतुल सोनी ने बताया कि शुक्रवार को बाल सुधार गृह में 162 बच्चों के अलावा 15 स्टॉफ की जांच कराई गई। इसमे 13 बच्चों में एंटीजन जांच में सकारात्मक परिणाम निकले।

उन्होंने बताया कि विगत कुछ दिन पहले दो बच्चे बाहर से आए थे। जिनके संपंर्क में आने से ही यहा संक्रमण फैला है। इन दोनों की हिस्ट्री भी खंगाली जा रही है।पॉजिटिव मिले सभी बच्चों में कोरोना के कोई लक्ष्ण नहीं है। यह एसिंटोमेटिक कंडीशन के है। रिपोर्ट आने के बाद इन सभी को अलग स्थान पर रखा गया है। साथ ही इनके संपर्क में आए और स्टॉफ को भी क्वारैंटाइन किया गया है। ताकि संक्रमण के फैलाव को रोका जा सके।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
बाल सुधार गृह में रहने वाले स्टॉफ और बच्चों की कराई थी कोरोना संक्रमण की जांच।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/31Jg94w

No comments