पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ ओमप्रकाश राजभर समेत पार्टी के विधायक धरने पर बैठे, विधानसभा जाने पर अड़े
उत्तर प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्रीसुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी केविधायकपेट्रोल-डीजल की आसमान छूती कीमतों को लेकर गुरुवार को अपने आवास के सामने धरने पर बैठे हैं। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर भी अपने आवास पर ही प्रदर्शन कर रहे हैं। ओमप्रकाश राजभर अपने विधायक के साथ साइकिल से विधानसभा जाना चाह रहे थे पर पुलिस ने उन्हें रोक दिया। इस बीच पुलिस से नोकझोंक भी हुई। विधायक विधानसभा जाने पर अड़े हैं।
पुलिस से कुछ देर की नोकझोंक हुई। पुलिस ने उन्हें शहर में धारा 144 लागू होने का हवाला दिया। इसके बाद इनके ज्ञापन को ले लिया गया। राजभर वापस लौट कर अपने आवास पर धरने पर बैठ गए।
राजभर का कहना है कि केंद्र सरकार से मांग की कि पेट्रोल-डीजल की कीमतों में हो रही बढ़ोतरी को रोका जाए। राजभर ने कहा कि डीजल की कीमत बढऩे से किसानों की आमदनी पर फर्क पड़ रहा है। खेती के काम में भी महंगाई झेलनी पड़ रही है। ऐसे में सरकार को चाहिए कि तत्काल इस पर संज्ञान ले।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2A75PYI
No comments