कचरा मुक्त प्रबंधन के लिए नोएडा को ‘थ्री स्टार’ रेटिंग, केंद्रीय शहरी मंत्रालय की पिछली रेटिंग से संतुष्ट नहीं था प्रशासन
केन्द्रीय शहरी विकास मंत्रालय ने कचरा मुक्त प्रबंधन के लिए नोएडा को ‘थ्री स्टार’ रेटिंग दी गई है, जो कि सर्वश्रेष्ठ है। नाऐडा को करीब एक महीने पहले ‘वन स्टार’ रेटिंग दी गई थी, जिस पर नोएडा प्राधिकरण की सीईओ श्रीमती ऋतु महेश्वरी ने आपत्ति जताई थी।
दरअसल, नोएडा विकास प्राधिकरण की मुख्य कार्यपालक अधिकारी ऋतु महेश्वरी ने कहा था कि नोएडा को वन स्टार मिलने से वह संतुष्ट नहीं हैं। प्राधिकरण और शहर के लोगों ने एक साल से कड़ी मेहनत की है। रेटिंग अच्छी नहीं मिलने के खिलाफ उन्होंने केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय में अपील की थी। उस अपील पर एक बार फिर समीक्षा की गई। जिसके बाद नोएडा को 3 स्टार रेटिंग दे दी गई है।
नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों ने बताया कि केन्द्रीय शहरी विकास मंत्रालय के सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा ने देर रात नोएडा, विशाखापट्टनम, वड़ोदरा, अहमदनगर, पुणे, बल्लारपुर, ग्वालियर को कचरा मुक्त प्रबंधन में ‘थ्री स्टार’ रेटिंग देने की घोषणा की।
उन्होंने बताया कि कचरा निस्तारण के लिए पिछले एक वर्ष से नोएडा विकास प्राधिकरण ने कई बड़े काम किए हैं। भारत सरकार के स्वच्छता अभियान के तहत शहर ने महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों का निर्वाह किया है, जिससे शहर की रैंकिंग में लगातार सुधार आया है।
थ्री स्टार’ रेटिंग मिलने से कर्मचारियों का उत्साह बढ़ा
नई रेटिंग जारी होने से नोएडा के लोगों तथा नोएडा विकास प्राधिकरण के अधिकारियों, कर्मचारियों का उत्साह बढ़ा है। उन्होंने बताया कि एक माह पहले मिली ‘वन स्टार’ रेटिंग से हम संतुष्ट नहीं थे, नोएडा विकास प्राधिकरण की मुख्य कार्यपालक अधिकारीऋतु महेश्वरी ने इस पर सवाल उठाया था। उन्होंने केन्द्रीय शहरी विकास मंत्रालय में इसकी समीक्षा करने की अपील की थी, जिस पर गौर किया गया और अब नोएडा को ‘थ्री स्टार’ रेटिंग दी गई है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Z0s36Q
No comments