एक करोड़ लोगों को रोजगार देने के मेगा अभियान का आज होगा आगाज, पीएम मोदी 6 परियोजनाओं का ऑनलाइन करेंगे शुभारम्भ
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार अब तक सबसे बड़े गरीब कल्याण रोजगार अभियान कार्यक्रम को शुक्रवार को ऑनलाइन माध्यम से संबोधित करेंगे। उत्तर प्रदेश सरकार का दावा हैं कि एक करोड़ से ज्यादा नौकरी और रोजगार पाने वाले लोग ऑनलाइन जुड़ेंगे। सुबह 11 बजे शुरू होने वाला पूरा कार्यक्रम तीन प्रकार के रोजगार के कार्यक्रम में आयोजित होगा। इसमें अन्य राज्यों से घर लौटे 38 लाख प्रवासी श्रमिक और कामगार के साथ साथ स्थानीय लोग इसका लाभ उठाएंगे।
तीन तरह के रोजगार का होगा कार्यक्रम
देश के सबसे बड़े इस रोजगार कार्यक्रम में तीन प्रकार के रोजगार कार्यक्रम को शामिल किया गया है। पहला भारत सरकार का आत्मनिर्भर भारत रोजगार कार्यक्रम है। इसे भारत सरकार ने शुरू किया है। इसमें वे लोग शामिल हैं, जिन लोगों को इस कार्यक्रम के जरिये रोजगार दिया गया है।
जबकि दूसरा एमएसएमई सेक्टर में जिन लोगों को नौकरी मिली है और सरकार ने जिन औद्योगिक संगठनों के साथ एमओयू किया है, ये लोग भी इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। तीसरा कार्यक्रम स्वतः रोजगार का है। इसमें वे लोग होंगे, जिसमे उनके उद्यम के लिए बैंकों और सरकारी प्रयासों से कर्ज दिलाकर उनके रोजगार और ऊद्यम को शुरू करवाया गया है। ऐसे लोग भी इस कार्यक्रम से जुड़ेंगे। यह देश का यह सबसे बड़ा रोजगार कार्यक्रम है, जिसे दिल्ली से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उत्तर प्रदेश से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ऑनलाइन माध्यम से लाभार्थियों से मुखातिब होंगे।
31 जिले के जुड़ेंगे लोग,6 जनपदों में करेंगे पीएम बात
उत्तर प्रदेश के 31 जिलों के लोग ऑनलाइन जिला मुख्यालय के जरिये जोड़ा जाएगा। इसके एलईडी और अन्य ऑनलाइन टेक्नोलॉजी का प्रयोग किया गया हैं। वहीं पीएम नरेंद्र मोदी प्रदेश के 6 जिलों के रोजगार पाने लोगों से बात करेंगे। इसमें लखनऊ, गोंडा, बहराइच, जालौन गोरखपुर और सिद्धार्थ नगर जिला शामिल हैं।
यूपी के 31 जिलों में लखीमपुर खीरी, हरदोई, सीतापुर, बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, उन्नाव, जालौन, फतेहपुर, रायबरेली, अमेठी, अयोध्या, बस्ती, संतकबीरनगर, सिद्धार्थनगर, महराजगंज, अंबेडकर नगर, आजमगढ़, जौनपुर, मिर्जापुर, प्रयागराज, कौशाम्बी, वाराणसी, ग़ाज़ीपुर, देवरिया, कुशीनगर, गोरखपुर जिले शामिल हैं।
6 परियोजनाओं का शुभारंभ: 1.25 करोड़ कामगारों के विभिन्न परियोजनाओं ने नियोजन, आत्मनिर्भर भारत पैकेज में 2.40 लाख इकाइयों 5,900 करोड़ का ऋण दिया जाएगा। नई इकाइयों के लिए 1.11 लाख कामगारों को नियुक्ति पत्र का वितरण, विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजनाएवं जनपद-एक उत्पाद योजना में 5 हजार कारीगरों को टूल-किट का वितरण किया जाएगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3i5tN7R
No comments