Breaking News

मोदी-योगी का मिशन '1.25 करोड़ रोजगार'

लखनऊ प्रधानमंत्री शुक्रवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए की शुरुआत करेंगे। सुबह 11 बजे प्रधानमंत्री खुद इस कार्यक्रम में शरीक होंगे और इसका आगाज करेंगे। प्रधानमंत्री के साथ कार्यक्रम में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहेंगे। मुख्यमंत्री के अलावा संबंधित विभागों के मंत्री भी इस वर्चुअल लॉन्चिंग के दौरान उपस्थित रहेंगे। उत्तर प्रदेश सरकार के इस अभियान की शुरुआत करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यूपी के 6 जिलों के ग्रामीणों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए ही बातचीत करेंगे। पीएमओ के मुताबिक, प्रदेश के सभी जिलों के ग्रामीण इस कार्यक्रम में हिस्सा ले सकते हैं। सहज सेवा केंद्रों के अलावा किसान विज्ञान केंद्रों में भी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में हिस्सा लिया जा सकेगा। प्रवासियों को रोजगार देने की कवायद प्रदेश के सिर्फ 31 जिलों में ही 25 हजार से ज्यादा प्रवासी कामगार मौजूद हैं। ऐसे में इन कामगारों के लिए प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने रोजगार के इंतजाम की कवायद शुरू की है, जिसके तहत यह आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश रोजगार अभियान की शुरुआत की जा रही है। यह इंडस्ट्री और अन्य संगठनों के साथ साझेदारी बनाते हुए भारत सरकार और यूपी सरकार के विस्तृत कार्यक्रमों का हिस्सा है। किया गया है 20 लाख करोड़ के पैकेज का ऐलान इस अभियान में रोजगार के अलावा लोकल आंत्रप्रन्यॉरशिप और रोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए औद्योगिक संघों और अन्य संगठनों के साथ साझेदारी पर फोकस किया जाएगा। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 12 मई 2020 को कोरोना महामारी से उपजी आर्थिक चुनौतियों का मुकाबला करने के लिए 20 लाख करोड़ के आत्मनिर्भर पैकेज का ऐलान किया था।


from UP News: यूपी न्यूज़, UP News in Hindi, UP Samachar, Uttar Pradesh News, यूपी समाचार, उत्तर प्रदेश समाचार https://ift.tt/2Zdl2zF
via IFTTT

No comments