Breaking News

लखनऊ में MP के बेटे पर फायरिंग में आया ट्विस्ट, साले का कबूलनामा- 'खुद पर चलवाई थी गोली'

लखनऊ बीजेपी सांसद कौशल किशोर के बेटे आयुष को बुधवार तड़के गोली मारने को मामले में नया मोड़ आ गया है। आयुष के साले आदर्श ने खुलासा किया है कि उनके जीजा ने खुद अपने ऊपर गोली चलवाई थी। पुलिस पूछताछ में आदर्श ने बताया कि किसी शख्स को फंसाने का साजिश था, लेकिन अभी यह स्पष्ट नहीं हुआ था कि वह शख्स कौन था। पुलिस ने मुख्य आरोपी आदर्श को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ कर रही है। आदर्श ने पुलिस पूछताछ में बताया, 'मुझे नहीं पता कि किसे फंसाने की साजिश थी लेकिन आयुष ने कहा था कि 4-5 लोग थे। मैंने आगे से गोली मारी थी।' वहीं मोहनलालगंज से बीजेपी सांसद कौशल किशोर ने इस पर कहा, 'मुझे इसकी जानकारी नहीं है लेकिन यह कहा जा रहा है कि जब वारदात हुई तो उसका साला साथ में था। आयुष ने लवमैरेज किया था इसलिए हमने उससे नाता तोड़ दिया था। उसने आत्महत्या की धमकी दी थी।' सांसद ने कहा, 'वारदात की जानकारी आयुष और इनकी साले ही दे सकते हैं। मैंने पूछा तो बताया था कि गाड़ी से कुछ लोग आए थे, शक्ल भी नहीं देख पाए थे। इसलिए तहरीर भी नहीं दी।' आयुष अपने परिवार से अलग रह रहे थे। उनकी शादी से परिवार खुश नहीं था। बता दें बीजेपी सांसद के बेटे को 3 मार्च की सुबह सरेराह गोली मार दी गई थी। इस घटना के बाद आयुष को नजदीक अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां अब उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। पुलिस इसे शुरुआत से ही पारिवारिक रंजिश का मामला मान रही थी। आयुष की पत्नी और साले पर शुरू से ही शक किया जा रहा था। आयुष की पत्नी की जांच के दायरे में आ गई है। बताया जा रहा है कि पुलिस अब पत्नी से भी पूछताछ करेगी। फिलहाल मामले में जांच जारी है।


from UP News: यूपी न्यूज, UP News in Hindi, UP Samachar, Uttar Pradesh News, यूपी समाचार, उत्तर प्रदेश समाचार https://ift.tt/2NWmSn5
via IFTTT

No comments