Breaking News

Lalitpur news: पेट्रोल लाने के बहाने ले गए बाइक, लूट करके लौटा गए बदमाश

ललितपुर यूपी के ललितपुर में 10 दिन पूर्व कस्बा जाखलौन में पेट्रोल पंप पर सेल्समेनों के साथ मारपीट कर लाखों रुपये लूट करने वाले बदमाशों ने राह चलते युवक की बाइक यह कहकर ले गए कि पेट्रोल लेने जाना है। लेकिन बदमाश पेट्रोल पम्प पर लूट करने के बाद बाइक वापस दे गए। पकड़े जाने के बाद बदमाशों ने पुलिस को यह बात बताई। 22 फरवरी को लूट की थी पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार ने बताया कि कस्बा जाखलौन में स्टेशन रोड पर स्थित मेहरबाबा पेट्रोल पंप पर 22 फरवरी की रात 9 बजे बाइक सवार दो बदमाशों ने वहां पहुंच कर दो सेल्समैनों के साथ मारपीट कर डेढ़ लाख रुपये लूटकर भाग गए थे। बदमाशों के पास से 40 हजार नकद मिले मंगलवार को पुलिस ने लूट के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था। पकड़े गए लुटेरे जामुनधाना निवासी राजा परमार पुत्र कलैक्टर राजा व ग्राम पुरापाचैनी निवासी कृपाल अहिरवार पुत्र खजवा ने बताया कि जिस बाइक का लूट में प्रयोग किया गया था, वह बाइक उनके द्वारा रास्ते में मिले एक व्यक्ति से यह कहकर ली थी कि पेट्रोल खत्म हो गया है, उसे लेने के लिए पंप तक जाना है। उस व्यक्ति बाइक दे दी और हम लोगों ने उसी बाइक से पेट्रोल पम्प पर पहुंच कर लूट कर की। इसके बाद में बाइक युवक को लौटा दी। पुलिस ने पकड़े गए लुटेरों के पास से 40 हजार रुपय बरामद किए हैं ।


from UP News: यूपी न्यूज, UP News in Hindi, UP Samachar, Uttar Pradesh News, यूपी समाचार, उत्तर प्रदेश समाचार https://ift.tt/3sKo7Vb
via IFTTT

No comments