Breaking News

कानपुर: कोयला लदे ट्रक पर बैठकर जा रहे थे मजदूर, पलटा, 6 की दर्दनाक मौत

कानपुर कानपुर देहात के थाना भोगनीपुर में मंगलवार भोर सुबह एक तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रक में सवार 22 लोग नीचे दब गए। लोगों की चीख-पुकार सुन क्षेत्रीय लोगों के साथ पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और आनन-फानन में सभी को बाहर निकाला। हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई है। वहीं, 15 मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। हमीरपुर जिले के रहने वाले हैं ट्रक सवार घायल लाला राम ने बताया कि वह सभी हमीरपुर जिले के रहने वाले हैं। देर रात हमीरपुर के कलौली तीर गांव व घाटमपुर के बरनाव से काफी संख्या में मजदूर एक ठेकेदार के साथ सिरसागंज फिरोजाबाद जाने के लिए निकले थे। टेम्पो व ट्रक से वह भोगनीपुर तक आए। इसके बाद यहां कोयला लदे एक ट्रक को उन्होंने रुकवाया, जोकि इटावा तक जा रहा था। कुछ मजदूर आगे व कुछ पीछे कोयले पर बैठकर जा रहे थे। लेकिन इस दौरान ट्रक चालक गलत ढंग से चला रहा था। जिसको लेकर कई बार मजदूरों ने टोका पर उसने एक न मानी और ट्रक भोगनीपुर के मउखास गांव के पास ही पहुंचा था कि अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। क्षेत्रीय लोगों की मदद से पुलिस ने निकाला बाहर ट्रक के पलटते ही चीख-पुकार सुन आसपास के क्षेत्रीय लोगों मौके पर पहुंच गए और ट्रक में फंसे मजदूरों को बाहर निकालने लगे। इस दौरान पुलिस भी सूचना पाते ही मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने क्षेत्रीय लोगों की मदद से सभी घायलों को बाहर निकाल कर प्राथमिक उपचार के लिए पुखराया के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। जहां से उन्हें कानपुर देहात के माती जिला अस्पताल में रेफर किया गया। वहीं, घटना में मौके पर ही छह लोगों की मौत हो गई है और 15 मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घटना की जानकारी होते ही मौके पर एसपी कानपुर देहात के केशव कुमार चौधरी पहुंच गए। इन की हुई मौत दुर्घटना में घाटमपुर की चन्दावती (14), रमेश, पिंकी और हमीरपुर की राधा, उसकी 8 वर्षीय पुत्री कोमल व 4 वर्षीय एक बच्चा सूरज की मौत हो गई। क्या बोले कप्तान हादसे को लेकर कप्तान केशव कुमार चौधरी ने बताया कि कोयले से लदा ट्रक, जोकि इटावा की तरफ जा रहा था। जिसमें 22 मजदूर भी सवार थे। अनियंत्रित होकर ट्रक पलट गया, जिससे कि मजदूर ट्रक में लदे हुए कोयले के नीचे दब गए। इसमें दो महिला एक पुरुष वह तीन बच्चों की मौत हो गई है और 8 लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। जिनका इलाज जिला मुख्यालय में चल रहा है और वहीं अन्य 8 बिल्कुल सुरक्षित हैं। मामले में जो भी दोषी होगा उस पर कार्रवाई की जाएगी।


from UP News: यूपी न्यूज, UP News in Hindi, UP Samachar, Uttar Pradesh News, यूपी समाचार, उत्तर प्रदेश समाचार https://ift.tt/3b5k3st
via IFTTT

No comments