यूपी पंचायत चुनाव: खत्म हुआ इंतजार, जारी होने वाली है इन 5 पदों की आरक्षण लिस्ट
लखनऊ उत्तर प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए आरक्षण की सूची तैयार है। मंगलवार को लंबे इंतजार के बाद इसे सार्वजनिक किया जाएगा। सभी 75 जिलों में जिला पंचायत अध्यक्ष को छोड़कर पांच पदों के लिए आरक्षण की सूची जारी की जाएगी। इनमें जिला पंचायत सदस्य, ब्लॉक प्रमुख, क्षेत्र पंचायत सदस्य, पंचायत सदस्य और ग्राम प्रधान के पद शामिल हैं। जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए पहले ही आरक्षण की लिस्ट जारी की जा चुकी है। पंचायती राज निदेशालय के उपनिदेशक आरएस चौधरी ने बताया कि यह आरक्षण की अंतिम सूची नहीं होगी। 2 मार्च यानी मंगलवार को आरक्षण की पहली सूची जारी की जाएगी। इसके जारी होने के बाद आम लोगों से इस पर आपत्तिया मांगी जाएंगी। 2 मार्च से लेकर 8 मार्च तक आपत्तियां ली जाएंगी। 12 मार्च तक उनका निस्तारण कर दिया जाएगा। 15 मार्च को आरक्षण की अंतिम सूची जारी कर दी जाएगी। बता दें कि इस बार उत्तर प्रदेश सरकार आरक्षण में रोटेशन सिस्टम का पालन कर रही है। इसी आधार पर लिस्ट जारी किए जाने की संभावना है। प्रदेश में जिला पंचायत सदस्यों की 3 हजार 51 ब्लॉक प्रमुखों की 826, क्षेत्र पंचायत सदस्यों की 75 हजार 855, ग्राम प्रधान पद की 58 हजार 194 और ग्राम पंचायत सदस्यों की 7 लाख 31 हजार 813 सीटें हैं। इनमें 51 फीसदी सीटें अनारक्षित हैं। वहीं 1 फीसदी अनुसूचित जनजाति, 21 फीसदी अनुसूचित जाति, 27 फीसदी अन्य पिछड़ा वर्ग और एक तिहाई सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित हैं।
from UP News: यूपी न्यूज, UP News in Hindi, UP Samachar, Uttar Pradesh News, यूपी समाचार, उत्तर प्रदेश समाचार https://ift.tt/3q96Va2
via IFTTT
No comments