Breaking News

लखनऊ:रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा था हुक्का बार, छापेमारी के बाद मैनेजर समेत 22 लोगों पर हुई कार्रवाई

लखनऊ हाईकोर्ट के आदेश के बाद भी राजधानी लखनऊ के अनेक रेस्टोरेंट में तेजी से हुक्का परोसा जा रहा है। जिसके चलते राजधानी के युवा लगातार केमिकल युक्त हुक्के के आदी होते जा रहे हैं। हाईकोर्ट के आदेश को ध्यान में रखते हुए लखनऊ पुलिस ने बीते दिनों कई रेस्टोरेंट मालिकों पर हुक्का परोसे जाने के आरोप में कार्रवाई की थी। इसी के चलते रविवार को भी राजधानी के महानगर स्थित एक रेस्टोरेंट में हुक्का दिए जाने की शिकायत मिलने पर छापेमारी की गई। जहां से लगभग 2 दर्जन लोगों को हिरासत में लिया गया। साथ ही आठ हुक्के और फ्लेवर बरामद किए गए हैं। रेस्टोरेंट के नाम पर चल रहा था हुक्का बार एडीसीपी नार्थ प्राची सिंह ने बताया कि पिछले कई दिनों से महानगर स्थित गोल मार्केट चौराहा स्थित कांसेप्ट हेडक्वार्टर रेस्टोरेंट में हुक्का परोसे जाने की शिकायत मिल रही थी। जिसके बाद महानगर पुलिस को निर्देश देकर रविवार को छापेमारी की कार्रवाई की गई। इस दौरान यहां कई लोगों को हुक्का पीते पकड़ा गया। इसके बाद पुलिस टीम ने रेस्टोरेंट के मैनेजर विकास, मुकेश, शेफ जीशान समेत आठ कर्मचारियों को पकड़कर पूछताछ की गई। साथ ही मौके पर दर्जन भर से अधिक युवक-युवतियों को भी हुक्का पीते पकड़ा गया था। उनसे भी पूछताछ की गई। पुलिस ने कुल 22 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की। रेस्टोरेंट दिल्ली निवासी अंकित वर्मा का बताया जा रहा है। एक माह पहले भी पुलिस ने की थी छापेमारी पुलिस ने बताया कि छापेमारी के दौरान रेस्टोरेंट से आठ हुक्के और फ्लेवर बरामद किए गए हैं। इससे पहले भी बीती 14 जनवरी को राजधानी के सप्रू मार्ग स्थित बेक एंड फ्लेम रेस्टोरेंट में हजरतगंज पुलिस ने मारा छापा था। उस दौरान छापेमारी कर 12 हुक्का बरामद किए और रेस्टोरेंट को सील कर दिया गया। साथ ही रेस्टोरेंट संचालक इलियाश समेत चार लोगों के खिलाफ एफआइआर दर्ज की गई थी।


from UP News: यूपी न्यूज, UP News in Hindi, UP Samachar, Uttar Pradesh News, यूपी समाचार, उत्तर प्रदेश समाचार https://ift.tt/3q4rIvt
via IFTTT

No comments