Breaking News

कासगंज कांड में मारे गए सिपाही के पिता बोले- 'एक ही बेटा था.... बदला चाहिए'

फिरोजाबादकासगंज में शराब माफिया के हमले में मारे गए उत्तर प्रदेश पुलिस के सिपाही देवेंद्र सिंह को बुधवार पुलिस लाइंस में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इससे पूर्व सुबह शहीद के शव का पोस्टमॉर्टम हुआ। पोस्टमॉर्टम हाउस पर सिपाही के पिता महावीर सिंह से जिलाधिकारी सीपी सिंह ने मुलाकात की। पिता ने रोते हुए कहा कि मेरा एक ही बेटा था। शराब माफिया ने उसे भी छीन लिया। इसका बदला चाहिए। जिलाधिकारी ने उन्हें गले लगाकर सांत्वना दी और दोषियों पर सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सिपाही के परिवारीजनों को 50 लाख रुपये का मुआवजा और एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की घोषणा की है। 2015 में हुए थे भर्ती पुलिस लाइंस से देवेंद्र का शव आगरा के गांव नगला लाया गया। उनकी अंतिम यात्रा में काफी संख्या में लोग शामिल हुए। देवेंद्र 2015 में पुलिस में भर्ती हए थे। 2017 में फतेहाबाद निवासी चंचल के साथ उनकी शादी हुई थी। देवेंद्र अपने पीछे पत्नी, दो बेटियों वैष्णवी (2), गुड़िया (चार माह) को छोड़ गए हैं। 2 मई को उनकी बहन की शादी होने वाली है। कासगंज कांड का आरोपी एनकाउंटर में ढेर पुलिस ने कासगंज कांड के आरोपी एलगार सिंह को मार गिराया। कासगंज के एसपी मनोज कुमार सोनकर ने बताया कि मंगलवार को वारदात के बाद से ही आरोपियों की तलाश में कॉम्बिंग की जा रही थी। बुधवार सुबह काली नदी के पास एलगार सिंह और उसके एक साथी का पुलिस टीम से समाना हो गया। मुठभेड़ में एलगार सिंह मारा गया जबकि साथी भागने में सफल रहा। एलगार शराब माफिया मोती सिंह का भाई है। सिढपुरा थाने में मोती, एलगार व अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। मोती पर पहले से 11 केस दर्ज हैं। दारोगा की हालत गंभीर दूसरी ओर, मारपीट में घायल दरोगा की हालत अब भी गंभीर बनी हुई है। उनका अलीगढ़ में इलाज चल रहा था, हालत गंभीर होने के बाद उन्हें बुधवार को दिल्ली के एम्स अस्पताल रेफर किया गया। पुलिस ने बताया कि दारोगा की पिस्टल अभी भी बरामद नहीं हो सकी है।


from UP News: यूपी न्यूज, UP News in Hindi, UP Samachar, Uttar Pradesh News, यूपी समाचार, उत्तर प्रदेश समाचार https://ift.tt/2Z2eqVg
via IFTTT

No comments