Breaking News

यूपी के गोरखपुर में पिता ने बेटी को बनाया हवस का शिकार, गिरफ्तार

गोरखपुर उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले से रिश्तों को कलंकित करने वाला एक मामला सामने आया है। यहां एक नशेड़ी पिता ने अपनी ही 13 वर्षीय बेटी को हवस का शिकार बना लिया। जिसके बाद पीड़ित किशोरी ने अपनी मां के साथ थाने पहुंचकर आरोपी पिता के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। मामले में पुलिस ने बताया कि आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है। मेडिकल रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। शराब के नशे में बेटी से किया दुष्कर्म बता दें कि चौरी चौरा थाना क्षेत्र के मुंडेरा बाजार निवासी आरोपी पेंटर का अपनी पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद चल रहा है। जिसकी वजह से आरोपी की पत्नी अपने मायके गई हुई थी। इस दौरान शनिवार की देर रात शराब के नशे में धुत आरोपी ने बेटी को घर में अकेला पाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। जब किशोरी ने शोर मचाना शुरू किया तो उसे मारने पीटने लगा। मां को दी सूचना रविवार की सुबह बेटी ने इसकी सूचना फोन कर अपनी मां को दी। जिसके बाद पीड़िता की मां और भाई घर पहुंचकर आरोपी के खिलाफ पुलिस थाने में तहरीर दी। पुलिस ने दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद बढ़ाई जाएगी धारा इस मामले में प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार अवस्थी ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार करते हुए पीड़ित किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराने के लिए भेज दिया गया है। मेडिकल में दुष्कर्म की पुष्टि होने के बाद ही दुष्कर्म की धारा में केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


from UP News: यूपी न्यूज, UP News in Hindi, UP Samachar, Uttar Pradesh News, यूपी समाचार, उत्तर प्रदेश समाचार https://ift.tt/2NHzDC2
via IFTTT

No comments