Breaking News

गुटबाजी खत्म करने का प्रयास, मिर्जापुर में नेताओं के घर जाकर मिले अखिलेश यादव

मनीष सिंह, मिर्जापुर यूपी विधानसभा चुनाव 2022 से पहले समाजवादी पार्टी मुखिया अखिलेश यादव पार्टी के अंदर चल रही गुटबाजी खत्म करने के लिए प्रयासरत हैं। इसके लिए वह खुद ही पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं के घर जाकर मुलाकात कर रहे हैं। माना जा रहा है कि 2017 के विधानसभा चुनाव में हुई गलतियों से सबक लेते हुए अखिलेश अब अलर्च हो गए हैं। शुक्रवार को मिर्जापुर दौरे पर आए अखिलेश ने उन्होंने पहली बार मां विंध्यवासिनी का दर्शन कर उन्हें चांदी से बनी नरमुंडों की माला भी पहनाई। मिर्जापुर में दो दिवसीय दौरे पर प्रशिक्षण शिविर में भाग लेने आए अखिलेश यादव पार्टी के अंदर गुटबाजी को खत्म करने के लिए हर सम्भव प्रयास कर रहे हैं।शुक्रवार से लेकर शनिवार के बीच वह नगर के बड़े नेताओं के घर जाकर उनसे व्यक्तिगत रूप से मुलाकात की। इसमे पूर्व मंत्री कैलाश चौरसिया, पूर्व जिलाध्यक्ष शिवशंकर यादव, आशीष यादव, अशोक यादव, पूर्व राज्यमंत्री मुन्नी यादव, राज मिश्रा, वरिष्ठ समाजवादी गिरिजाशंकर पटेल सहित कई नेता शामिल हैं। 2017 में गुटबाजी भी बनी थी हार का कारणबता दें कि 2017 के विधानसभा सभा चुनाव में एसपी को मिर्जापुर में एक भी सीट भी नहीं मिली थी जबकि 2012 में तीन सीट मिली थी। 2019 के लोकसभा चुनाव में एसपी-बीएसपी गठबंधन के बाद भी यहां हार का मुंह देखना पड़ा था। हार के पीछे पार्टी के अंदर गुटबाजी को ही एक प्रमुख कारण माना गया था। शुक्रवार को मिर्जापुर में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में गुटबाजी के सवाल पर अखिलेश ने कहा था कि जो छोटे गोले ( बम) थे वह अब बड़े गोले में तब्दील हो गए हैं, हम सबकी नजर केवल 2022 में सरकार बनाने की है। पहली बार किए मां विन्ध्यवासिनी का दर्शन वैसे तो अखिलेश यादव ने कई बार मिर्जापुर आए लेकिन पहली बार मां विंध्यवासिनी के दरबार गए। जहां उन्होंने विधिवत दर्शन पूजन भी किया और मां को चांदी से बनी नरमुंडों की माला भी पहनाई। दर्शन के बाद उन्होंने प्रशिक्षण शिविर में कार्यकर्ताओं को एकता और जीत का मंत्र भी दिया।


from UP News: यूपी न्यूज, UP News in Hindi, UP Samachar, Uttar Pradesh News, यूपी समाचार, उत्तर प्रदेश समाचार https://ift.tt/3kvvpJu
via IFTTT

No comments