Breaking News

जिसकी कैडिनैपिंग और हत्या में 2 साल से 2 लोग जेल में कैद, वह गुजरात में जिंदा मिली

शादाब रिजवी, मेरठ यूपी के मेरठ जिले में एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया हैं। यहां से 2018 में एक महिला गायब हो गई थी। उसके परिवारीजनों ने पुलिस से की शिकायत में कहा कि बेटी की किडनैप कर हत्या कर दी गई है। पुलिस ने लाश नहीं मिलने पर एफआईआर हत्या की नहीं, बल्कि किडनैपिंग में लिखी, परिवारीजनों को भरोसा दिया कि लाश मिलने पर हत्या की धारा जोड़ दी जाएगी। हाई कोर्ट की सख्ती के बाद अब महिला को पुलिस ने गुजरात से बरामद कर लिया। एफआईआर में पति समेत चार लोगों को नामजद किया गया था। दो को जेल भेज दिया गया था। इसमें से एक अब भी जेल में है। मायके वालों ने हत्या का लगाया था आरोप दरअसल, मामला मेरठ के टीपीनगर क्षेत्र से जुड़ा है। वहां की एक महिला 2018 में लापता हो गई थी। मायके वालों ने अपहरण के बाद हत्या करने का आरोप पति और उसके दो रिश्तेदारों ओमप्रकाश उर्फ ओमी और सचिन आदि निवासी गुलावठी (बुलंदशहर) पर लगाया था। पुलिस ने लाश नहीं मिलने तक कानूनी पेंचीदगी के चलते किडनैपिंग की धारा चारों नामजद पर लगा दी थी, तभी से पति और एक अन्य फरार चल रहे हैं। महिला के एक युवक से थे संबंध 2019 में पुलिस ने नामजद ओमप्रकाश उर्फ ओमी और सचिन को जेल भेज दिया था। सचिन की जमानत हो गई। ओमी अभी भी जेल में है। परेशान ओमी पक्ष न्याय के लिए हाई कोर्ट पहुंचा। अब टीपीनगर पुलिस ने महिला को गुजरात से बरामद कर लिया। पुलिस की माने तो महिला और उसके परिवारीजनों ने मिलकर नामजदों को फंसाया था, क्योंकि महिला के एक युवक से संबंध थे। पति और रिश्तेदार इसका विरोध करते थे। टीपी नगर थानाध्यक्ष विजय गुप्ता के मुताबिक, बेगुनाहों को जेल से रिहा कराया जाएगा। केस में एफआर लगाई जाएगी। जांच कर आगे कार्रवाई की जाएगी।


from UP News: यूपी न्यूज, UP News in Hindi, UP Samachar, Uttar Pradesh News, यूपी समाचार, उत्तर प्रदेश समाचार https://ift.tt/371VBpK
via IFTTT

No comments