Breaking News

गर्भ में पल रहे बच्चे की गलत रिपोर्ट पर ऐक्शन, आरोपी डॉक्टरों के पक्ष में आया IMA

गोरखपुरगोरखपुर में गर्भ में पल रहे बच्चे की गलत रिपोर्ट के मामले में चार डॉक्टर सवालों के घेरे में हैं। उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। साथ ही जांच के घेरे में आए तीन डायग्नोस्टिक सेंटरों को सील कर दिया गया था। अब इस मामले में इंडियन मेडिकल असोसिएशन (IMA) आरोपी डॉक्टरों के समर्थन में उतर आया है। बताते चलें कि पीड़ित दंपती के अनशन के बाद जिला प्रशासन ने सख्त ऐक्शन लिया था। IMA प्रतिनिधि समेत 70 डॉक्टर कमिश्नर से मिले गुरुवार को तीन डायग्नोस्टिक सेंटरों को सील कर दिया गया। इससे नाराज आईएमए गोरखपुर चेयरमैन और सचिव समेत कुल 70 डॉक्टरों ने कमिश्नर से मुलाकात की। इस दौरान डायग्नोस्टिक सेंटरों के सील तोड़ने और डॉक्टरों पर लगी धारा 420 हटाने की मांग की गई। सहजनवा निवासी अभिषेक पांडेय और उनकी पत्नी अनुराधा ने शहर के चार डॉक्टरों- डॉक्टर अरुणा छापड़िया, डॉक्टर अंजू मिश्रा, डॉक्टर नेहल और डॉक्टर काजल पर जन्म से पहले बच्चे की गलत रिपोर्ट देने का आरोप लगाया था। इस मामले में जांच कमिटी ने चारों डॉक्टरों को दोषी पाया। इसके बाद डॉक्टरों के खिलाफ 420 के तहत मुकदमा दर्ज हुआ। डॉक्टरों पर लगी धारा 420 हटाने की मांगअब प्रशासन की इस कार्रवाई पर डॉक्टरों ने नाराजगी जताई है। आईएएम के अध्यक्ष डॉक्टर मंगलेश श्रीवास्तव और सचिव डॉक्टर वी एन अग्रवाल के नेतृत्व में कुल 70 डॉक्टर मंडलायुक्त जयंत नार्लिंकर से मिले। इस दौरान डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई वापस लेने और डायग्नोस्टिक सेंटर के सील को तोड़ने की मांग की गई। डॉक्टरों का कहना है कि आरोपी डॉक्टरों ने कोई जालसाजी नहीं की है और उन पर से धारा 420 हटाई जाए। नए सिरे से जांच की मांग उधर, डॉक्टरों पर कार्रवाई का विरोध करते हुए आईएमए के सचिव डॉक्टर वी एन अग्रवाल नें नए सिरे से जांच कराने की मांग की है। उनका कहना है कि कोई भी अल्ट्रासाउंड मशीन 100 फीसद तक सही रिपोर्ट नहीं दे पाती है, लेकिन 99 प्रतिशत रिपोर्ट सही आती है। एक फीसद रिपोर्ट गलत आने पर ऐसी कार्रवाई नहीं होनी चाहिए। इस मौके पर जिले के प्रतिष्ठित डॉक्टर भी मौजूद रहे। इस मामले में कमिश्नर जयंत नार्लिंकर ने उचित कार्रवाई की बात कही है।


from UP News: यूपी न्यूज, UP News in Hindi, UP Samachar, Uttar Pradesh News, यूपी समाचार, उत्तर प्रदेश समाचार https://ift.tt/3rLJZ2I
via IFTTT

No comments