Breaking News

कोरोना के नए स्ट्रेन से टेंशन, माघ मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को लानी होगी कोविड निगेटिव रिपोर्ट

प्रयागराज यूपी में कोरोना के नए स्ट्रेन के केस सामने आने से प्रशासन अलर्ट हो गया है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने नए स्ट्रेन को देखते हुए सावधानी बरतने के लिए आगाह किया है। इसी के साथ सरकार ने माघ मेले और संत समागम को लेकर शासनादेश भी जारी किए हैं। अब प्रयागराज के माघ मेले, मथुरा के संत समागम और दूसरे मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को अपनी कोरोना निगेटिव रिपोर्ट लानी होगी। प्रयागराज में माघ मेले और मथुरा में संत समागम में भीड़ को नियंत्रित करने के लिए कड़े उपाय किए गए हैं। बुधवार को इस संबंध में शासनादेश भी जारी किया गया है। मेले में आने के लिए व्यक्ति को पांच दिन के अंदर की कोरोना जांच की निगेटिव रिपोर्ट लानी होगी। लोकभवन में समीक्षा बैठक के दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, कोविड-19 के नियंत्रण के लिए सरकार द्वारा प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। संक्रमण चेन की तोड़ने के लिए यह सुनिश्चित किया जाए कि जांच का काम पूरी क्षमता से चलता रहे। बता दें कि 14 जनवरी से माघ मेला शुरू हो जाएगा और 11 मार्च तक चलेगा। 675 हेक्टेयर में बसने वाले माघ मेला पांच सेक्टरों में बांटा गया। कोविड-19 के संक्रमण के चलते इस बार माघ मेले में 16 गेट बनाए जा रहे हैं। द्वारों पर आने वाले श्रद्धालुओं की थर्मल स्क्रीनिंग के साथ सेनेटाइजेशन करने का भी इंतजाम किया जा रहा है। पूरे मेला क्षेत्र को सेनेटाइजेशन का भी इंतजाम किया गया है। मेला परिसर में 20 बेड का हॉस्पिटल के साथ 24 घंटे सेवा उपलब्ध रहेगी। इसके अलावा आपातकालीन सेवाओं के लिए 40 ऐम्बुलेंस रखी जाएंगी। इसमें कई ऐम्बुलेंस व कोविड-19 मरीजों के लिए रखा जाएगा। इस बार 14 जनवरी को पड़ने वाले पहले स्नान पर्व मकर संक्रांति से माघ मेले की शुरुआत होगी। माघ मेले में 28 जनवरी को पौष पूर्णिमा का स्नान पर्व, 11 फरवरी को मौनी अमावस्या, 16 फरवरी को बसंत पंचमी, 27 फरवरी को माघी पूर्णिमा और 11 मार्च को महाशिवरात्रि के पर्व के साथ माघ मेले का समापन होगा। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, यूनाइटेड किंगडम (यूके) से यूपी लौटकर 565 लोग लापता हैं। सभी ने अपना मोबाइल फोन भी स्विच ऑफ कर लिया है। पासपोर्ट पर दिए गए पते के आधार पर इन्हें ढूंढा जा रहा है। इन पर महामारी ऐक्ट के तहत कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं। बुधवार को कोरोना के 1,043 नए मरीज मिले जबकि इससे ज्यादा 1,202 मरीज स्वस्थ हुए। इस बीच 12 और मरीजों की मौत के साथ यूपी में कोरोना से जान गंवाने वाले लोगों की संख्या 8352 पहुंच गई। अब तक कुल 5.84 लाख लोग कोरोना से संक्रमित हुए हैं जिसमें 5.62 लाख स्वस्थ हो चुके हैं।


from UP News: यूपी न्यूज, UP News in Hindi, UP Samachar, Uttar Pradesh News, यूपी समाचार, उत्तर प्रदेश समाचार https://ift.tt/3pH7dFz
via IFTTT

No comments