Breaking News

आगरा से लखनऊ आते समय कार में लगी आग; जिंदा जली नवविवाहिता, बाहर निकालने में असफल रहा पति

उत्तर प्रदेश में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर गुरुवार देर रात कार में आग गई। हादसे में एक महिला की जिंदा जलने से मौत हो गई। पति-पत्नी मथुरा से दर्शन कर वापस लखनऊ लौट रहे थे। हादसे में पत्नी को बचाने के चक्कर में पति भी झुलस गया। आग इतनी भयंकर थी कि महिला को बाहर निकलने का मौका नहीं मिला। सेंट्रल लॉकिंग सिस्टम फेल हो गया। वह अंदर ही बंद रह गईं। हालांकि हादसे की पुलिस अभी जांच कर रही है। पुलिस ने वही जानकारी दी है जो पति ने पुलिस को बताई।

जानकारी के मुताबिक लखनऊ के विकास यादव की दो दिसंबर को रीमा से शादी हुई थी। पति-पत्नी बुधवार को मथुरा-वृंदावन दर्शन करने आए थे। बुधवार की रात वहीं पर रुके थे। वे स्विफ्ट कार से गुरुवार को आगरा होते हुए लखनऊ वापस लौट रहे थे। तभी 34 किमी चलने पर विकास को कार के बोनट से धुंआ उठता दिखा। उन्होंने कार रोक ली। बोनट खोलकर कार से धुंआ उठने का कारण जानने की कोशिश कर रहे थे। रीमा कार में अंदर ही बैठी थीं। तब तक बोनट से लगी आग कार में अंदर तक फैल गई। सेंट्रल लॉक सिस्टम फेल हो गया।

आखों के सामने जिंदा जल गई पत्नी
विकास ने पत्नी को बाहर निकालने की कोशिश की, लेकिन वह सफल नहीं हुए। पत्नी को बचाने में विकास झुलस गए। उनकी आंखों के सामने कार में पत्नी जल रही थी। वह बचा नहीं पाए। पुलिस को काल करके सूचना दे दी। कोहरे के कारण करीब एक घंटे में पुलिस वहां पहुंची। इसके बाद दमकल की गाड़ी पहुंची। तब तक आग में रीमा जल चुकी थी। कार में बस उनका कंकाल बचा था। शुक्रवार की सुबह विकास और रीमा के परिजन फतेहाबाद थाने पहुंचे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
बोनट से लगी आग कार में अंदर तक फैल गई। इससे सेंट्रल लॉक सिस्टम फेल हो गया। इसकी वजह से पति लाख प्रयास के बावजूद पत्नी को बाहर निकालने में कामयाब नहीं हुआ।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/381f6j5

No comments