Breaking News

मनौती के बाद ठीक हुआ बीमार बेटा, मुस्लिम परिवार ने घर में बनाया मंदिर

अलीगढ़ उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में एक मुस्लिम परिवार ने अपने घर में मंदिर स्थापित किया है। यह मुस्लिम परिवार रोज भगवान की पूजा करता है। परिवार का कहना है कि उन्होंने अपने बीमार बेटे के ठीक होने की मन्नत मानी थी। बेटा ठीक हो गया तो परिवार की भगवान पर आस्था बढ़ गई। परिवार ने भगवान का मंदिर घर में स्थापित किया और पूजापाठ करनी शुरू कर दी। मामला देहली गेट इलाके के शाहजमाल स्थित एडीए कॉलोनी का है। यहां आसिफ खान अपनी पत्नी रूबी और बेटे आसिफ के साथ रहते हैं। कुछ दिनों पहले उनके बेटे की तबीयत अचानक बहुत खराब हो गई। उन्होंने उसका बहुत इलाज कराया। उसकी हालत बिगड़ती गई। मंदिर में हैं भगवान की मूर्तियां उन लोगों ने बहुत दुआएं मांगी। एक मंदिर में भी मन्नत मांगी। ईश्वर से मन्नत मांगने के बाद उनका बेटा ठीक हो गया। जिसके बाद उन्होंने घर में मंदिर स्थापित करने का फैसला लिया। अब उन्होंने घर में मंदिर स्थापित किया है। इस मंदिर में राम दरबार, गणेश और कृष्ण भगवान की मूर्तियां रखी हैं। घर से आती है घंटियों की आवाज यह परिवार रोज मंदिर में भगवान की पूजा-अर्चना करता है। नियमित पूजा आरती करते हैं। उनके घर से सुबह गणेश वंदना, घंटियों और शंख की आवाज सुनाई देती है। 'ईश्वर पर अटूट विश्वास' रूबी आसिफ खान ने बताया कि वह बीजेपी में महावीरगंज मंडल की मंत्री हैं। रूबी ने कहा कि यह उनकी आस्था है। उन्हें ईश्वर पर अटूट विश्वास है। ईश्वर की कृपा से ही उनका बेटा आज जिंदा है।


from UP News: यूपी न्यूज, UP News in Hindi, UP Samachar, Uttar Pradesh News, यूपी समाचार, उत्तर प्रदेश समाचार https://ift.tt/3o3wJEy
via IFTTT

No comments