गैंगेस्टर विकास दुबे का करीबी चौबेपुर के BDO निलंबित, SIT की रिपोर्ट पर हुई कार्रवाई
उत्तर प्रदेश के कानपुर में थाना चौबेपुर के अंतर्गत हुए बिकरु कांड को लगभग 6 महीने पूरे हो चुके हैं। पुलिस एनकाउंटर में मारे गए अपराधी विकास दुबे से जुड़े पर कार्रवाई जारी हैं। अभी कुछ दिन पहले ही विकास दुबे से संबंधों के चलते एक सरकारी कर्मचारी निलंबित हुआ था। मंगलवार को भी अपराधी विकास दुबे से घनिष्ठ संबंधों की पुष्टि होने के बाद चौबेपुर के खंड विकास अधिकारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
एसआईटी की जांच में भी चौबेपुर के खंड विकास अधिकारी आलोक पांडे का नाम आया था। एसआईटी ने अपनी जांच रिपोर्ट में स्पष्ट किया था कि चौबेपुर के खंड विकास अधिकारी लगातार अपराधी विकास दुबे के संपर्क में थे और उसके कहने पर ही कार्य करते थे। विकास दुबे का इतना जबरदस्त प्रभाव था कि उससे कहने पर ही बिकरु और आस पास के क्षेत्र में मनरेगा व अन्य योजनाएं के तहत काम होता था।
सीडीओ ने की निलंबन की पुष्टि
खंड विकास अधिकारी आलोक पांडे पर लगे आरोप बेहद गंभीर थे जिसके चलते सरकार के निर्देश पर आलोक पांडे को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। निलंबन की पुष्टि करते हुए सीडीओ महेंद्र कुमार ने कहा कि सरकार के दिशा निर्देश पर चौबेपुर के खंड विकास अधिकारी आलोक पांडे को मंगलवार को निलंबित कर दिया गया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3ptUllW
No comments