Breaking News

गोरखपुर: दुकान में दफन टेरर फंडिंग के राज? छापा मार ATS ने 8 घंटे तक जुटाए 'सबूत'

गोरखपुर यूपी में केस की जांच में जुटी एटीएस ने मंगलवार को गोरखपुर के एक मोबाइल कारोबारी की दुकान पर छापेमारी की है। एटीएस ने मंगलवार को गोरखपुर के गोलघर इलाके में स्थित एक मोबाइल शॉप पर छापेमारी की। इस दुकान में करीब 8 घंटे तक चली कार्रवाई के बाद पुलिस ने कई इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस के साथ अन्य सामान जब्त किया है। मार्च 2018 में भी एटीएस ने छापा मारकर इसी दुकान के मालिक नईम और उसके दो बेटों सहित कुल 6 लोगों को गिरफ्तार किया था। इसके बाद नाम के एक संदिग्ध को भी हिरासत में लिया गया था। इन सभी से पूछताछ के बीच मंगलवार को गोरखपुर पहुंची एटीएस की टीम ने दुकान से कई हार्ड डिस्क और अन्य सामान बरामद किए। माना जा रहा है कि इन सबूतों से टेरर फंडिंग के कई राज पता चल सकते हैं। पाकिस्तानी हैंडलर्स के संपर्क में था रमेश शाह एटीएस की छानबीन में 2018 में गिरफ्तार रमेश के पाकिस्तान में बैठे हेंडलरों से कनेक्शन होने की बात सामने आई थी।एटीएस के पूछताछ में उसने बताया था कि फंडिंग को लेकर सभी बातें इंटरनेट कॉल पर की जाती थी। किस अकाउंट में पैसे डालने हैं, ये बात इंटरनेट कॉल से तय किए जाते थे। इसके साथ ही टेरर फंडिंग के इस मास्टर माइंड के नेपाल कनेक्शन को लेकर भी चौंकाने वाले खुलासे हुए थे। सब्जी का ठेला लगाने वाला बना करोड़ों का मालिक! बताया जा रहा है कि एक जमाने में रमेश गोरखपुर में सब्जी का ठेला लगाया करता था। लेकिन इन सब के बीच ही अचानक उसे खुफिया सूत्रों से अथाह पैसे मिलने लगे। इन पैसों से गोरखपुर शहर और अन्य स्थानों पर रमेश ने जब कई संपत्तियों को बनाना शुरू किया तो एजेंसियों ने उसकी निगरानी शुरू की। बाद में 2018 की छापेमारी में रमेश के टेरर लिंक का खुलासा हुआ, जिसके बाद यूपी एटीएस और महाराष्ट्र एटीएस ने एक साथ उसे गिरफ्तार किया। इस मामले में एटीएस ने लखनऊ थाने में धारा 420,467,468,471,120बी और 121ए के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था, जिसकी विवेचना चल रही है।


from UP News: यूपी न्यूज, UP News in Hindi, UP Samachar, Uttar Pradesh News, यूपी समाचार, उत्तर प्रदेश समाचार https://ift.tt/3aSVJKJ
via IFTTT

No comments