Breaking News

लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे पर कंटेनर से टकराई बिहार से दिल्ली जा रही बस, 4 मौतें

कानपुर लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे पर नए साल की सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। बस ऐक्सिडेंट में 4 लोगों की मौत हो गई जबकि 30 लोग घायल हो गए। हादसा उन्नाव के नजदीक हुआ। सभी घायलों को नजदीक के अस्पताल पहुंचाया गया है। घटनास्थल पर पुलिस और रेस्क्यू टीम मौजूद है। बताया जा रहा है कि एक्सप्रेस वे पर पहले से खड़े कंटेनर से बस टकरा गई जिससे यह हादसा हुआ। बस बिहार से दिल्ली जा रही थी। घने कोहरे के कारण ड्राइवर को दिखाई नहीं दिया और बस कंटेनर से टकरा गई।


from UP News: यूपी न्यूज, UP News in Hindi, UP Samachar, Uttar Pradesh News, यूपी समाचार, उत्तर प्रदेश समाचार https://ift.tt/2X0mh4F
via IFTTT

No comments