'सदी की सबसे बुरी ऐक्टिंग...', राहुल की तस्वीर पर रवि किशन का तंज

गोरखपुर बीजेपी के गोरखपुर से सांसद और ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर हाथरस जाने के दौरान गिर जाने को लेकर जोरदार हमला बोला है। रवि किशन ने राहुल गांधी की तस्वीर अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर करते हुए लिखा है, 'इस सदी की सबसे बुरी ऐक्टिंग गिरने की...'। दरअसल राहुल गांधी और प्रियंका गांधी शुक्रवार को यूपी के हाथरस में हुए गैंगरेप कांड के पीड़ित परिवार से मिलने जा रहे थे। इस दौरान ग्रेटर नोएडा में यूपी पुलिस ने उन्हें रोक दिया था। इस दौरान हुई धक्का-मुक्की के दौरान राहुल गांधी नीचे गिर गए थे। इस पर उन्होंने यूपी पुलिस पर धक्का देने का आरोप लगाया था। वहीं अब उनकी नीचे गिरने की तस्वीर और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। राहुल-प्रियंका समेत 203 लोगों पर एफआईआर उधर, यूपी पुलिस ने शुक्रवार को हुए घटनाक्रम को लेकर राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और 203 अन्य लोगों के खिलाफ ग्रेटर नोएडा के इकोटेक पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। जिनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराया गया है, उनमें कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी, कांग्रेस नेता दीपेंद्र सिंह हुड्डा, पीएल पुनिया, सचिन पायलट और 153 अन्य पार्टी कार्यकर्ता शामिल हैं। वहीं 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है। महिला पुलिसकर्मी के कपड़े फाड़ने के भी आरोप गौतमबुद्धनगर के मीडिया सेल ने बताया कि थाना इकोटेक पर राहुल गांधी, प्रियंका गांधी सहित 153 नामजद एवं 50 अन्य लोगों के विरुद्ध अपराध 155/2020 धारा 188, 269, 270 आईपीसी व 3 महामारी एक्ट पंजीकृत किया गया है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश महासचिव और जिलाध्यक्ष समेत अन्य नेताओं के खिलाफ दर्ज एफआईआर में कोतवाली बीटा-2 की सरकारी गाड़ी को क्षतिग्रस्त करने और महिला पुलिसकर्मी के कपड़े फाड़ने का भी आरोप लगाया गया है।
from UP News: यूपी न्यूज, UP News in Hindi, UP Samachar, Uttar Pradesh News, यूपी समाचार, उत्तर प्रदेश समाचार https://ift.tt/2SkwdDH
via IFTTT
No comments