Breaking News

CCTV में कैद पूरा मंजर, DVR भी ले भागा विकास दुबे?

हिमांशु तिवारी/सुमित शर्मा, कानपुर कानपुर में 8 पुलिसकर्मियों की शहादत के जिम्मेदार हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे ने अपने किलेनुमा घर के चारों तरफ सीसीटीवी कैमरे लगवाए थे। कैमरों को मोबाइल ऐप से कनेक्ट कर वह हर एक गतिविधि पर नजर रखता था। गुरुवार देररात विकास दुबे ने अपने साथियों के साथ मिलकर 8 पुलिसकर्मियों की हत्या कर दी। शहीद पुलिसकर्मियों के साथ किए अमानवीय व्यवहार की पूरी दास्तां सीसीटीवी कैमरों में भी कैद होने की उम्मीद है। लेकिन विकास दुबे इतना शातिर है कि वारदात को अंजाम देने के बाद सीसीटीवी कैमरों से जुड़ा डीवीआर लेकर फरार हो गया। यदि ये डीवीआर पुलिस के हाथ लग जाती तो घटना से जुड़े कई बड़े तथ्य सामने आ जाते। हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे के किलेनुमा घर को पुलिस ने खंडहर में तब्दील कर दिया है। लेकिन घर खंडहर होने से पहले विकास ने घर की सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा था। दो बीघे जमीन पर बने अलीशान घर को चारों तरफ से सीसीटीवी कैमरों से लैस किया था। पूरे मकान के चारों तरफ लगभग 12 फिट ऊंची चारदीवारी थी। घर के मेनगेट पर दो सीसीटीवी कैमरे लगे थे, इसी तरह से घर के चारों तरफ भी कैमरे लगाए गए थे। सीसीटीवी कैमरों में कैद है पूरा मंजर गुरुवार देर विकास दुबे के घर पर बदमाशों और पुलिस के बीच हुई मुठभेड़ की पूरी कहानी सीसीटीवी कैमरों में कै है। एक बात यह भी सामने आई है कि मुठभेड़ के दौरान बदमाशों ने कैमरों पर गोली मार उसे तोड़ने का प्रयास किया लेकिन उनका निशाना नहीं लगा। बदमाशों ने पुलिसकर्मियों के साथ कैसा बर्ताव किया है, इसका पूर मंजर सीसीटीवी में कैद हो गया। पुलिस को नहीं मिला डीवीआर हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे बहुत ही शातिर अपराधी है, यदि उसके अपराधिक इतिहास पर नजर डाली जाए तो उसने हर अपराध के बाद सबसे पहला काम सुबूत मिटाने का किया है। विकास डीवीआर अपने साथ लेकर फरार हुआ है। पुलिस विकास की तलाश के साथ ही उस डीवीआर को भी तलाश रही है, जिसमें उस रात की पूरी कहानी कैद है।


from UP News: यूपी न्यूज़, UP News in Hindi, UP Samachar, Uttar Pradesh News, यूपी समाचार, उत्तर प्रदेश समाचार https://ift.tt/2Z2vXh4
via IFTTT

No comments