Breaking News

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने लखनऊ में तलाशा नया आशियाना, पूर्व पीएम इंदिरा गांधी की मामी के घर में जल्द शिफ्ट होंगी

उत्तर प्रदेश कांग्रेस की प्रभारी और राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने लखनऊ में अपना नया आशियाना तलाश लिया है। प्रियंका जल्दी ही लखनऊ यात्राओं के दौरान हजरतगंज में 23/2, गोखले मार्ग स्थित इंदिरा गांधी की दिवंगत मामी शीला कौल के घर पर रहने आएंगी। प्रियंका के करीबी सूत्रों ने इस बात की पुष्टि की है। कौल के इस घर की मरम्मत और साज-सज्जा का काम पूरा हो गया है। यहां पूर्व पीएम जवाहर लालनेहरू द्वारा लगाया गया पौधा भी मौजूद है। इस घर में महात्मा गांधीभी कई बार आए थे। स्थायी घर न होने से प्रियंका को लखनऊ के होटलों में ही रुकना पड़ता था।

एक महीने में खाली करना है दिल्ली का घर

दिल्ली के लुटियन ज़ोन में स्थित लोदी एस्टेट केसरकारी बंगलेकेंद्र सरकार ने वापस लेने का पत्र प्रियंका गांधी को भेजा हैं। केंद्र सरकार का कहना है कि एसपीजी सिक्योरिटी मिलने की वजह से उनको यह बंगला अलॉट किया गया था, लेकिन अब एसपीजी की सुरक्षा वापस ले ली गई है, लिहाजा उनको यह बंगला एक महीने के भीतर खाली करना होगा। पूर्व पीएम राजीव गांधी की हत्या के बाद प्रियंका को यह बंगला अलाॅट किया गया था।प्रियंकाके करीबी की मानें तोलॉकडाउन होने की वजह से लखनऊ में शिफ्ट होने का प्रोग्राम नहीं तय हो पाया था। हालांकि, वह कब लखनऊशिफ्ट होंगी इसकी कोई जानकारी नहीं दी गई है।

कौन हैं शिला कौल?

पूर्व केंद्रीय मंत्री शीला कौल दिवंगत प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की मामी थीं और प्रसिद्ध वनस्पति वैज्ञानिक प्रोफेसर कैलाश नाथ कौल की पत्नी थीं। सालों से गोखले मार्ग पर स्थित कौल का बंगला बंद पड़ा है। इसे अब प्रियंका गांधी के लिए तैयार किया जा रहा है। यह बंगला सरकारी कॉलोनी से घिरा हुआ है।

कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी विधानसभा चुनाव के बाद से ही यूपी में काफी सक्रिय हैं।
कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी विधानसभा चुनाव के बाद से ही यूपी में काफी सक्रिय हैं। बताया जा रहा है कि लखनऊ में प्रवास करने के बाद वह योगी सरकार के खिलाफ आसानी से मोर्चा खोल सकेंगी।

यूपी की राजनीति में सक्रिय हैं प्रियंका
कोरोना संकट की शुरुआत होने के बाद कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी अपने पत्रों, ट्विटर संवादों, ऑनलाइन गतिविधियों से कोरोना संकट में मजबूर सामाजिक समूहों के प्रश्न उठाकर सत्ता के समक्ष अनेक सुझाव एवं सलाह उठाती रही हैं। लॉकडाउन में लगातार किसी न किसी मुद्दे पर सीएम योगी सरकार को घेरते और सवाल उठाते आई हैं। यहीं नहीं 1000 बसों के विवाद में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय लल्लू को जेल भेजने के बाद से प्रियंका गांधी और सक्रिय दिखीं थीं। इससे पहले पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी की जिम्मेदारी मिलने के बाद से प्रियंका गांधी यूपी की राजनीति में सक्रिय हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
प्रियंका गांधी ने लखनऊ में अपना आशियाना ढूंढ लिया है। वह शहर के हजरतगंज इलाके में 23/2, गोखले मार्ग स्थित इंदिरा गांधी की दिवंगत मामी शीला कौल के घर रहेंगी।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3eSJYmU

No comments