Breaking News

मुखबिरी से चौकन्ना हो गया था विकास दुबे, जमा कर लिए थे हथियार, एडीजी प्रशांत कुमार बोले- पुलिस से हुई चूक

उत्तर प्रदेश में कानपुर देहात के बिकरु गांव में हुए सीओ बिल्हौर समेत आठ पुलिसकर्मियों की हत्याकांड के पीछे मुखबिरी होने की बात सामने आ रही है। सूत्रों की मानें तो हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे को पहले से ही मालूम हो गया था, आज रात उसके घर दबिश पड़ने वाली है। कौन-कौन टीम में शामिल रहेगा और फोर्स की संख्या कितनी हो सकती है? इसकी पूरी डिटेल विकास के पास थी। बदमाश को यह भी पता था कि, पुलिसकर्मियों के पास कौन कौन से हथियार हैं। यही वजह थी कि, बदमाश ने घर के सामने जेसीबी खड़ी कर पुलिस का रास्ता रोक लिया था। लेकिन बदमाश विकास ने क्या प्लान बनाकर रखा है? इस बात से पुलिस अंजान रही। एडीजी कानून व्यवस्थाप्रशांत कुमार ने कहा कि, पुलिसकर्मियों से चूक हुई है। इसकी जांच की जाएगी।

लाठी-डंडे, तमंचा लेकर खड़े थे विकास और उसके साथी

हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे का घर किलेनुमा है। घर के चारों तरफ बड़ी बाउंड्रीवाल है। घर में तीन तरफ से गेट है।घर के भीतर कोई देख नहीं सकता है। लेकिन छतों से पूरे गांव को देखा जा सकता है। जब गुरुवार रात करीब एक बजे पुलिस की टीम विकास के घर के पासपहुंची तो गेट के बाहर रास्ता रोक खड़ी जेसीबी मिली। इसलिए पुलिस अपनी गाड़ी से मौके पर तक नहीं पहुंच सकी।जब पुलिस टीम घर में छुपे बदमाश विकास की तरफ आगे बढ़ी, तभीविकास और उसके साथी लाठी-डंडा औरअसलहे लेकर खड़े थे। पहले पुलिस सेझड़प हुई। उसके बाद पुलिस के असलहों को छीनकर उन पर फायर कर दिया गया।

50 से ज्यादा राउंड चली गोलियां, जगह जगह पड़े खून के धब्बे

वारदात के समय करीब 50 से ज्यादा राउंड गोलियां चली हैं। लेकिन गांव वाले कुछ बोलने को तैयार नहीं है। विकास के घर के इर्द-गिर्द 100 मीटर की दूरी तक खून के धब्बे पड़े हुए हैं। आसपास के लोगोंका कहना हैकि, उन्होंने कुछ नहीं देखा है। सिर्फ फायरिंग की आवाज सुनी है।

पढ़िएकब क्या-क्या हुआ-

  • 12:30 से एक बजे के बीच: बिल्हौर सीओ देवेंद्र मिश्रा के नेतृत्व में चौबेपुर, शिवराजपुरऔर बिठूर पुलिस बिकरुगांव पहुंची। लेकिन रास्ते में जेसीबी थी, इसलिए पुलिस पैदल ही घर की तरफ बढ़ी।
  • 01.15 बजे: घर के पास पुलिस पहुंची गई।पुलिस को इस बात का अंदाजा नहीं था कि विकास दुबे के साथ कितने लोग हैं और कहांछिपे हैं। पुलिस टीम कोचारों तरफ से घेर लिया गया था।
  • 01.30 बजे: बदमाशों और पुलिस के बीच फायरिंग शुरू हो गई।
  • 02.15 बजे:पुलिस और बदमाशों के बीच रूक-रूक कर फायरिंग होती रही। इसी बीच अंधेरे का फायदा उठाते हुए विकास दुबे अपने साथियों के साथ भाग गया।
  • 03:15 बजे:इस मुठभेड़ में पांच पुलिसकर्मीघायल हो गए थे।पुलिस घायल साथियों को लेकर लगभग रीजेंसी हॉस्पिटल पहुंची। जहां पर सीओ समेत 8 पुलिसकर्मियोंको मृत घोषित कर दिया गया।
  • 04:00बजे: करीब 24 थानोंकी फोर्स, पीएसी और आलाधिकारी मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम, डॉग स्क्वॉयडने घटना स्थल का निरीक्षण किया किया।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
यह तस्वीर कानपुर की है। मुठभेड़ वाली जगह पर पड़ी बंदूक व जमीन पर पड़े खून के धब्बे।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2D53oqG

No comments