Breaking News

सुरेश खन्ना ने किया जिम्स अस्पताल का निरीक्षण: खुद थपथपाई अपनी पीठ, कहा- हमने कोरोना को कंट्रोल किया, विदेशों में भी हो रही तारीफ

उत्तर प्रदेश के संसदीय कार्य एवं नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना ने गुरुवार को जिम्स हॉस्पिटल का निरीक्षणकिया। सुरेश खन्ना नेहॉस्पिटल का निरीक्षण किया साथ ही डॉक्टरों से कोरोना मरीजों का हाल जाना । कोरोना को लेकर जिले के अधिकारियों से भी बैठक की। इसके बाद उन्होंने कहा कि यूपी में कोरोना के कंट्रोल की स्थिति देश के अन्य राज्यों से बेहतर है। हमने इसे काफी अच्छे से कंट्रोल किया है। इसीलिए हमारी तारीफ विदेशों में भी हो रही है।

निरीक्षण के बाद मीडिया से बात करते हुए मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि अन्य राज्यों से उत्तर प्रदेश की स्थिति काफी बेहतर है। उत्तर प्रदेश की तारीफ देश में ही नहीं विदेश में भी की जा रही है। हमने कोरोना को बेहतर ढंग से कंट्रोल किया है। इसी वजह से हमारे यहां एक्टिव मरीजों से ज्यादा रिकवर मरीजों की संख्या है।

मेरठ मंडल में घर-घर कराई जा रही स्क्रीनिंग

उन्होंने कहा कि मेरठ मंडल में लोगों की घर-घर जाकर स्क्रीनिंग की जा रही है। साथ ही मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि लोगों को लापरवाही छोड़नी पड़ेगी और सरकार के दिए हुए निर्देशों को मानना पड़ेगा तभी हम कोरोना को हरा पाएंगे। लोगों को मास्क पहनने व नियमों को पालन करने की हिदायत भी दी।

जिम्स में बैठक के दौरन डीएम सुहास एल वाई, दादरी विधायक तेजपाल नागर, व जिले के सभी कोविड अस्पतालों के डॉक्टर व डायरेक्टर मौजूद रहे। इन दौरन मंत्री जी ने डॉक्टरो की तारीफ की ओर कहा कि सभी डॉक्टर बेहतरीन कार्य कर रहे हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
कोरोना संक्रमण का जायजा लेने पहुंचे कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना ने डॉक्टरों के साथ बैठक की। इसके बाद उन्होंने कहा कि यूपी सरकार कोरोना से सबसे बेहतर ढंग से निपट रही है।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3inFuXy

No comments