कानपुर पहुंचे ADG बोले- व्यर्थ नहीं जाएगा बलिदान
कानपुर कानपुर के बिकरू गांव में पुलिसकर्मियों पर हुए हमले के बाद यूपी सरकार पूरी तरह से सक्रिय हो गई है। कानपुर की घटना में शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी और कार्रवाई के लिए जहां एसटीएफ को लगाया गया है, वहीं दूसरी ओर प्रदेश के तमाम वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे हैं। कानपुर की घटना के बाद यहां पहुंचे अपर पुलिस महानिदेशक (कानून व्यवस्था) प्रशांत कुमार ने कहा कि बिकरू गांव में शहीद जवानों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। कानपुर की घटना के बाद मौके पर पहुंचे एडीजी ने मीडियाकर्मियों से संक्षिप्त बात की। व्यर्थ नहीं जाएगा बलिदान: ADG इस दौरान मीडिया के लोगों से एडीजी ने कहा कि जवानों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। हालांकि सुरक्षा और जवानों के पास पर्याप्त मात्रा में बुलेट प्रूफ जैकेट और प्रोटेक्टिव गियर ना होने की बात पर डीजीपी ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। एडीजी ने यह जरूर कहा कि इस मामले के दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी। सीएम की घटना पर नजर बता दें कि कानपुर की घटना के बाद पुलिसकर्मियों ने एक इलाके में हमले के आरोपियों के घिरे होने की भी बात कही है। घटना के बाद एसटीएफ के अपराधियों का पता लगाने की जिम्मेदारी दी गई है। साथ ही सीएम योगी ने डीजीपी से खुद इस मामले की पल-पल की रिपोर्ट देने को कहा है।
from UP News: यूपी न्यूज़, UP News in Hindi, UP Samachar, Uttar Pradesh News, यूपी समाचार, उत्तर प्रदेश समाचार https://ift.tt/3eXLAf3
via IFTTT
No comments