Breaking News

प्रियंका गांधी ने कहा- पुलिस तक सुरक्षित नहीं, मायावती बोलीं- अपराधियों के खिलाफ विशेष अभियान चले, सपा ने 1 करोड़ का मुआवजा मांगा

उत्तर प्रदेश में कानपुर देहात के बिकरु गांव में देर रात हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हुई ताबड़तोड़ फायरिंग में सीओ समेत आठ पुलिसकर्मी शहीद हो गए। जबकि, एक नागरिक समेत सात पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मारे गए पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि दी है। साथ ही डीजीपी से इस पूरे प्रकरण की रिपोर्ट तलब करते हुए कड़े एक्शन की हिदायत दी है। इस घटना पर अब सियासत भी शुरू हो गई है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, बसपा प्रमुख मायावती ने योगी सरकार पर निशाना साधा है।

## ## ##

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Priyanka Gandhi Mayawati | Kanpur Encounter Reaction Updates; Congress Priyanka Gandhi, BSP Chief Mayawati On Yogi Adityanath Govt After 8 UP Policemen Shot Dead


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/31GYfzs

No comments